Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:45PM

पीसे हुए मसालों को खराब होने से बचाने के लिए उसमें थोड़ा सा नमक डालें, दो तेल मिलाकर सब्जी बनाएं, इससे आपको नया टेस्ट मिलेगा

Image
किचन में रहते हुए छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर भी आप अपना वक्त बचा सकती हैं। कुछ ऐसे टिप्स हैं जिन्हें आजमाने से खाने का स्वाद तो बढ़ेगा ही, साथ ही खाना मजेदार भी बनेगा। ये टिप्स फूड इंग्रीडिएंट्स को लंबे समय तक खराब होने से भी बचाएंगे। एक बार ट्राय करके जरूर देखें। 1. पुरानी या बासी ब्रेड को पीस कर एयरटाइट डिब्बे में रख लें। बाद में इसका इस्तेमाल कटलेट या कबाब बनाने में करें। इससे वे टूटेंगे नहीं और टेस्टी भी बनेंगे। 2. रिच ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और काजू को कुछ देर उबालें। टमाटर का छिलका हटाने के बाद सभी चीज़ों को एकसाथ पीसकर छान लें। सर्व करने से पहले क्रीम डाल सकते हैं। 3. टमाटर का सलाद बनने से पहले टमाटर धो कर दस मिनट के लिए फ्रीजर में रखें। इसके बाद मनचाहे शेप में आसानी से काट लें। टमाटर का शेप खराब नहीं होगा। 4. अगर आप किसी सब्जी का स्वाद बदलना चाहती हैं, तो दो तरह के तेल जैसे सरसों और सोयाबीन को एक साथ मिला कर उसमें सब्जी बनाएं। सब्जी का स्वाद अलग लगेगा। 5. फटे दूध के पानी का इस्तेमाल आटा गंथूने में करें। इससे आटा मुलायम होगा और रोटियां नर्म बनेंगी।...

स्वाद और सेहत भरी 3 डिशेज, इन्हें ओवन में बनाएं या गैस पर पकाकर मजा ले सकती हैं

Image
व्यंजन स्वादिष्ठ होने के साथ-साथ सेहतमंद होना भी ज़रूरी है ताकि मन भरकर खाया जा सके। कुछ ऐसे ही स्वाद भरे व्यंजन आपके लिए लेकर आए हैं, जो स्वास्थ्यवर्धक सामग्रियों से तैयार किए गए हैं। इनमें कुछ ओवन में तैयार कर सकते हैं, तो कुछ इसके बिना। तो चलिए बनाकर देखते हैं। दाल तड़के के लिए : अदरक- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई, लहसुन- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच, बारीक कटी हुई टमाटर- 2 बारीक कटे हुए कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस- 2 छोटे चम्मच गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच देसी घी- 2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच जीरा- 1 छोटा चम्मच दालचीनी- 1 इंच सूखी खड़ी लाल मिर्च- 1 लौंग- 2 बड़ी इलायची- 1 हींग- 1 चुटकी विधि : - बड़े बोल में मक्के का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। - फिर बेकिंग सोडा, मटर, मेथी और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे मुलायम गूंध लें। इसकी गोल लोइयां बनाएं और हथेलियों से हल्का-सा दबाकर बीच में उंगली से छेद करें...