Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:03PM

पहली बार 10 महिला वैज्ञानिकों की टीम ने समुद्र में कई शैवाल ढूंढे जो क्लाइमेट चेंज से लड़ने में मदद करेंगे, जहाज का नाम पहली अंतरिक्ष यात्री 'सैली' के नाम पर रखा

Image
अमेरिका में कैलिफोर्निया कोऑपरेटिव ओशनिक फिशरीज इंवेस्टिगेशन पिछले 71 सालों से समुद्र और यहां पाई जाने वाली मछलियों पर रिसर्च करता आ रहा है। 1949 में शरू किया गया यह प्रोग्राम अमेरिका के समुद्र विज्ञान में सबसे पुराना और सबसे बड़ा माना जाता है। इसके लिए बनाई गई रिसर्च टीम तीन महीने तक जहाज में रहकर समुद्र की गहराइयों तक जाकर कई जरूरी चीजों का पता लगाती है। जुलाई में रवाना हुई टीम जब 14 सितंबर को वापस लौटी तो उसने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। दरअसल यह अमेरिका के समुद्री अनुसंधान के इतिहास में पहली टीम थी, जिसकी सभी सदस्य महिलाएं थीं। फोटो साभार : लॉस एंजिल्स टाइम्स महिला वैज्ञानिकों की टीम ने प्रशांत महासागर में कई तरह के समुद्री शैवाल का पता लगाया। ये समुद्र में तेजी से बढ़ते हैं। ये शैवाल सूरज की रोशनी से ऊर्जा और समुद्री पानी से पौष्टिक तत्व व कार्बन डाईऑक्साइड लेते हैं। टीम की सदस्य लिली का कहना है कि समुद्री शैवाल जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह कार्बन उत्सर्जन की भरपाई भी कर सकते हैं। वैज्ञानिकों के दल की प्रमुख 29 साल की एंजिला क्लेम्डसन ने इस जहाज ...