Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:46PM

सूरत की एक दुकान में बिक रही सोने से बनी मिठाई, इसकी कीमत 9000 रुपए प्रति किलो है

Image
गुजरात में शरद पूर्णिमा के एक दिन बाद मनाए जाने वाले त्योहार चंडी पड़वो के लिए एक दुकानदार ने सोने से मिठाई बनाई। इस मिठाई की कीमत 9000 रुपए प्रति किलो है। वैसे भी त्योहार आते ही मिठाईयों की खरीदारी हर साल बढ़ जाती है। इनमें से कुछ मिठाई तो हर घर में बनती हैं, वहीं कुछ मार्केट से लाई जाती हैं। गुजरात के मार्केट में मिलने वाली मिठाईयों में इस समय सोने से बनी खास तरह की मिठाई 'गोल्ड घारी' चर्चा में है। इसे गुजरात की प्रसिद्ध मिठाई घारी का ही डिफरेंट वेरिएशन माना जा रहा है। इस दुकान के मालिक रोहन ने बताया कि ''हमने गोल्ड घारी को इसी साल लॉन्च किया है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद है। आयुर्वेद में सोने जैसी धातु का खास महत्व है। इसे फेफड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह एनीमिया दूर करने और खूबसूरती बढ़ाने में कारगर होता है''। हालांकि मार्केट की हालत खराब होने की वजह से अभी इसकी बिक्री कम है। लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में लोग इस मिठाई को खूब पसंद करेंगे। मार्केट में मिलने वाली साधारण घारी की कीमत 660-820 रुपए प्रति किलो है। इस मिठाई क...

23 साल की एश्ना कुट्‌टी ने साड़ी के साथ स्नीकर्स में 'ससुराल गेंदा फूल' पर किया शानदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग करने लगे तारीफ

Image
हूप डांसर एश्ना कुट्‌टी द्वारा 'ससुराल गेंदा फूल' गाने पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां कुछ लड़कियों के लिए साड़ी पहनकर चलना भी मुश्किल होता है, ऐसे में एश्ना ने साड़ी में हूला हूप्प करते हुए डांस किया जो तारीफ के काबिल है। 24 सितंबर को एश्ना ने अपने डांस का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। इस वीडियो को उनकी मां और जर्नलिस्ट चित्रा नारायणन ने ट्विटर पर रि-ट्वीट किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सुबह बहुत सारे वॉट्सऐप मैसेज के साथ उठी। मिलिए मेरी बेटी से, जिसने #sareeflow ट्रेंड पर डांस किया।’ एश्ना ने हूला हूप्प डांस करते समय मैरून कलर की साड़ी और स्नीकर्स पहने हैं। गुरूवार को इस वीडियो पर 2.6 लाख व्यूज आए। साथ ही इस पर बेशुमार लोगों के कमेंट्स आए जिन्होंने एश्ना के इस डांस मूव की जी भर कर तारीफ की। कई महिलाओं ने #SareeFlow के साथ साड़ी पहने हुए अपने फोटो भी शेयर किए। एश्ना कुट्टी के इंस्टाग्राम पर 40,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपने किसी पोस्ट में #SareeFlow हैशटैग का इस्तेमाल किया ...

लघुकथा 'बिजली का दर्द' में मां ने बताया बिजली बचाने का महत्व, 'कैलेंडर याद आता' है से बयां होता है पहले के जमाने का प्यार

Image
लघुकथा : बिजली का दर्द लेखक : मधुकांत अम्मा आज फूट-फूटकर रो पड़ीं। बाबूजी की मौत पर भी इस प्रकार बिलख-बिलखकर नहीं रोई थीं। बड़े भाई सोमेश ने तल्ख आवाज़ में कह दिया, ‘अम्मा, तुम भी छोटी-छोटी बातों को लेकर हम तीनों भाइयों में दरार डाल रही हो।’ ‘मैं दरार डाल रही हूं? मैं... मैं तुम्हारी अम्मा हूं। हे भगवान!’ इतना कहकर अम्मा फूट-फूटकर रोने लगीं। सोमेश को भी नहीं मालूम था कि अम्मा उसकी बात को इतनी गहराई से पकड़कर बिखर जाएंगी। उसने मां के सामने अपनी ग़लती को स्वीकार किया, ‘अम्मा, मैंने तो सादे मन से कह दिया था, आपको बुरा लगा तो मुझे माफ़ करना।’ परंतु अम्मा का बिलखना हिचकियों में बदल गया। अपने आप को असमर्थ पाकर सोमेश अपनी बीवी के साथ बाहर निकल गया। गणेश और चंद्रेश भी आंगन में खड़े थे। उनके चेहरे पर प्रश्नचिह्न देख सोमेश सफ़ाई देने लगा, ‘अम्मा कह रही थीं कि तुम सारे भाई अपना बिजली का मीटर अलग लगवा लो। सब बिजली बर्बाद करते हैं। मुझे यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगा, तो मैंने कह दिया कि आप हम भाइयों में दरार डालना चाहती हो। बस इतनी-सी बात थी और तब से अम्मा रोए जा रही हैं। चुप ही नहीं हो रहीं।’ ...

इस मौसम में स्किन के लिए फायदेमंद दही से बने 4 फेस पैक, पिंपल्स होंगे दूर, टैनिंग भी हटेगी

Image
दही से बने फेस पैक हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद है। इससे बने फेस पैक त्वचा को मुलायम, चमकदार और बेदाग बनाने में मदद करते हैं। इसे शहद, ओट्स या अन्य हेल्दी चीजों में मिलाकर लगाया जा सकता है। 1. दही-बेसन पैक यह फेस पैक सामान्य से तैलीय त्वचा वालोंके लिए मुफ़ीद है। ऐसे बनाएं : 2 बड़े चम्मच दही के साथ एक चम्मच बेसन मिलाएं। दोनों को तब तक मिलाएं जब तक कि चिकना मिश्रण तैयार न हो जाए। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद अच्छी तरह से धो लें। बेसन त्वचा को निखारने, साफ़ करने और चमकदार बनाने में मदद करता है। 2.दही-ओट्स फेस पैक यह फेस पैक संवेदनशील त्वचा वालोंके लिए ज़्यादा असरदार है। ऐसे बनाएं दही और ओट्स को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। पेस्ट चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह ब्लैकहेड्स और मुंहासे हटाने में मदद करता है। 3. दही-खीरा फेस पैक यह ठंडा फेस पैक सभी तरह की त्वचाके लिए उपयुक्त है। ऐसे बनाएं 2 चम्मच दही और 2 चम्मच खीरे के रस को मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर मालिश करें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। यह हाइड्रेटिंग...