Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:25PM

शादी का खाना जरूरतमंदों में बांटा, जीरो वेस्ट विवाह किया और ब्राइडल ड्रेस के तौर पर पैंटसूट पहनकर दिया पॉवरफुल होने का संदेश

Image
महामारी के बीच जहां कई लोग मिसाल बनें, वहीं कई ऐसे विवाह समारोह का आयोजन भी हुआ जिससे सीखने को मिला। देश-विदेश में संपन्न ये शादियां हमें बहुत कुछ सीखा गईं। कहीं जीरो वेस्ट थीम का आयोजन लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे गया तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन शादी के दौरान भी बखूबी हुआ। शादी का खाना जरूरतमंदों में बांटा महामारी के बीच अमेरिका के इलिनॉइस में रहने वाले एक कपल ने अपनी शादी कैंसिल कर दी। इस कपल ने शादी के लिए आलीशान इंतजाम पहले ही कर रखे थे। उन्होंने अपनी कैटरिंग के लिए दिए पैसों को वापिस लेने के बजाय इससे 200 जरूरतमंदों को खाना खिलाया। उन्होंने जो फूड पैकेट बांटे, उसमें टर्की, मैश्ड पोटैटोज, स्टफिंग, ग्रीन बींस, क्रेनबेरी सॉस, सलाद और कुकीज रखी गई। इंदौर के कपल का जीरो वेस्ट विवाह फिलहाल जो शादी चर्चा में है, वो है इंदौर में आयोजित जीरो वेस्ट विवाह। इंदौर आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियर रोहित अग्रवाल और इंटीरियर डिजाइनर पूजा गुप्ता ने जीरो वेस्ट विवाह किया। यहां कागज के बजाय ई- कार्ड बांटे गए। दो दिन चलने वाले इस विवाह समारोह में 40 किलो गीला कचरा निकला जिसे विवाह समारो...

हैदराबादी कपल सचिन और श्वेता ने 'फार्म इन द बॉक्स कॉन्सेप्ट' से की खेती की शुरुआत, मेट्रो सिटीज में सब्जियों व एडिबल फ्लॉवर्स के बने सबसे बड़े सप्लायर

Image
हैदराबाद के सचिन और श्वेता दरबारवर केमिकल और पेस्टिसाइड फ्री ताजा सब्जियां और फल लोगों को उपलब्ध कराना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से इस कपल ने हैदराबाद में ग्रीन हाउस की स्थापना की। आज ये दोनों अपने एग्री टेक स्टार्ट अप 'सिंपली फ्रेश इंडिया' को पूरी कामयाबी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। वे हाइड्रोपोनिक तकनीक का इस्तेमाल खेती के लिए करते हैं। इस तरह मिलने वाली खाने की चीजें इतनी शुद्ध होती है जिन्हें आप बिना धोए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वे अपने ग्रीन हाउस में पूरे साल मेडिसिनल प्लांट और इसी तरह की अन्य खाने की चीजें उगाते हैं। पानी और बिजली की खपत कम होती है हाइड्रोपोनिक तकनीक में बिना मिट्टी के उपज होती है। इस टेक्नोलॉजी के तहत पौधा जमीन से लगभग 2 फीट ऊंचाई तक बढ़ता है। बीज और पौधे की सिंचाई पानी और मिनरल्स के मिश्रण की सहायता से की जाती है। पारंपरिक खेती के तरीको के बजाय इस तकनीक में पानी और बिजली दोनों की खपत कम होती है। वे अपने ग्रीन हाउस में पौधों के अच्छे विकास के लिए पंखे, एयर कंडिशनर या केमिकल बेस्ड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। रेस्टोरेंट और कैफे जैसे सेगमे...

रिश्तों के मायने, बरसात और स्वाभिमान, महिलाओं और पुरुषाें के अलग-अलग रूप को दर्शाती 3 लघुकथाएं

Image
1. लघुकथा :रिश्तों के मायने लेखिका :ज्योत्स्ना शशि बहू, मुन्ना कब से रोए जा रहा है, दूध क्यूं नही देतीं उसको?’ मिसेज़ शर्मा ने बहू से पूछा। ‘क्या करूं मां, मिल्क पाउडर का डिब्बा तो सुबह ही ख़त्म हो गया। समझ में नहीं आ रहा क्या करूं!’ बहू दीप्ति ने जवाब दिया। उधर उनका बेटा अनुज फोन पर अपने दोस्त से दूध का पैकेट भेजने की विनती कर रहा था। आज एक हफ़्ता हो गया शर्माजी को अस्पताल से घर वापस आए और उसके बाद से घर का जो हाल देखा है तो ख़ुद को ही कोस रहे हैं कि उनकी वजह से घरवाले कितनी परेशानी उठा रहे हैं। बीस दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर अस्पताल वाले आकर उन्हें ले गए थे। बाक़ी घरवालों का भी टेस्ट हुआ पर सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। बाद में शर्माजी की दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पर उसके बाद से ही आस-पड़ोस वाले ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे शर्माजी के घर से ड्रग्स या हथियार बरामद हो गए हों। इसके पहले आस-पास के घरों में इतना मेलजोल था कि मोहल्ले में ख़ूब चहल-पहल रहती थी। एक दूसरे के घर ख़ूब आना-जाना था। और जबसे मुन्ना हुआ था तबसे और भी रौनक़ लगी रहती थी। सभी का लाड़ला थ...