Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:34PM

एक अरबपति महिला ने बर्थडे पर पहनी 2 अरब रुपए की ड्रेस, कई देशों में ऑनलाइन रखीं 20 पार्टियां, शामिल मेहमानों को लाखों रुपए के गिफ्ट्स भेजे

Image
लेबनान की एक अरबपति महिला ने स्पेन के मिजस शहर में अपनी हवेली में 40 वां जन्मदिन हाईफाई पार्टी के साथ सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में उसने 21.5 मिलियन यानी 2 अरब 67 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर डाले। इसमें से 20 मिलियन पाउंड उसकी हीरा-मोती जड़ी ड्रेस पर खर्च हुए। कोरोना के चलते इस पार्टी को दुनिया भर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा 20 मिनी पार्टियों से जोड़ा गया था जिसमें लंदन, लॉस एंजिल्स, हॉन्गकॉन्ग, कुवतै, कतर, दुबई, पेरिस और मॉस्को शामिल थे। यहां से 150 मेहमानों ने हिस्सा लिया। महिला के घर से 10 फैमिली मेंबर्स और दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी में खर्च का ध्यान नहीं रखते हुए सभी ऑनलाइन गेस्ट को महंगे गिफ्ट पहुंचाए गए। हैरानी इस बात कि है कि बर्थडे गर्ल ने अपना नाम गुप्त रखा। महिला ने पूरा ध्यान रखा कि सभी की नजरें उसी पर हों। दुनिया भर में जो 20 मिनी पार्टी रखी गईं थीं, उनके हर होस्ट को धन्यवाद देने के लिए 3 हजार पाउंड का गुडी बैग दिया गया। इस बैग में 1200 पाउंड की लुइस वुइटन पेंसिल रोल, शैंपेन, लिमिटेड एडिशन वाली ग्रैसी एस मैक्विव जींस, एक लुईवितान लेदर मास्क, फेस वॉश, क्रीम, सीरम, स्कि...

निधि शर्मा ने कोरोना वॉरियर्स थीम पर बनाई श्री गणेश की इको फ्रेंडली मूर्तियां, चॉकलेट से बनी मूर्तियों से जरूरतमंदों में बांट रहीं खुशियां

Image
गणेश चतुर्थी पर ईको फ्रेंडली मूर्तियां बनाने वाले लोगों की तादाद हर साल बढ़ती जा रही है। इस काम में महिलाएं भी काफी आगे हैं। इंदौर की एक महिला ने इको फ्रेंडली गणेश की मूर्तियां बनाने के लिए चॉकलेट का इस्तेमाल किया है। उन्होंने अपनी थीम कोरोना वॉरियर्स रखी है। चॉकलेट के बाद अब वे दूध से गणेश भगवान की मूर्तियां बना रही हैं। निधि अपनी मूर्तियों से कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे डॉक्टर्स और पुलिस को सम्मान देना चाहती हैं। निधि मानती हैं कि श्री गणेश के आशीर्वाद से ही कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म होगा। उन्होंने कोरोना वायरल को दर्शाने के लिए चॉकलेट से बनी बॉल भी बनाई है। उन्होंने अपनी मूर्ति के माध्यम से बताया है कि किस तरह श्री गणेश इस बॉल को अपने पैर से कुचल कर मार रहे हैं। निधि ने अपने मॉडल में चॉकलेट का इस्तेमाल कर 'कोरोना गो' भी लिखा है। वे कहती हैं मैं इस तरह के मूर्तियां अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए बनाती हूं। ये काम मैंने पिछले साल से ही शुरू किया है। इस साल मैंने दूध में चॉकलेट मिलाकर गणपति जी मूर्तियां बनाई हैं। इन मूर्तियों को मैं जरूरतमंदों में बांटूंगी।...