Posts

Showing posts with the label 2020 at 03:46PM

भाई-बहन ने साइकिल को आटा चक्की के साथ अटैच कर बना डाली 'साइकिल चक्की', सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को कहा जा रहा 'गजब का अविष्कार'

Image
इन दिनों आटा पीसने के लिए जिम साइकिल का उपयोग करने वाली महिला का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण से शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो की तारीफ करते हुए लिखा- 'गजब का अविष्कार'। वीडियो में दिख रही महिला का नाम सीमा पांडे हैं जो झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने घर में इंजीनियर भाई की मदद से इस मशीन का अविष्कार किया। इस वीडियो में एक महिला रूपांतरित की गई जिम साइकिल को चला रही है। इस साइकिल को आटा चक्की के साथ अटैच किया गया है। इससे महिला की एक्सरसाइज भी हो रही है और आटा भी पीस रहा है। लॉकडाउन में आप इस आटा चक्की की मदद से घर में ही आटा पीस सकते हैं। साथ ही वेट लॉस करने का यह तरीका लोगों को खूब पसंद आया। शरण ने अपने ट्विटर पर लिखा - 'काम और एक्सरसाइज दोनों एक साथ'। इस वीडियो में की गई कमेंटरी की भी शरण ने तारीफ की। इस वीडियो को अब तक 6 लाख व्यूज और 4,500 लाइक्स मिले हैं। कई ट्विटर यूजर ने इस चक्की पर अपने कमेंट करते हुए लिखा - ...

इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट : कोरोना काल में 5.5 करोड़ घरेलू कामगारों की जिंदगी मुश्किल में, इनमें से अधिकांश महिलाएं

Image
आमतौर पर घर में काम करने वाले वर्कर्स माइग्रेंट होते हैं जो अपनी आजीविका चलाने के लिए परिवार के साथ या अकेले ही दूसरे शहरों में जाकर घरेलू कामकाम करते हैं। इन दिनाेंऐसे कई घरेलू कामगार हैं जो 8-10 घंटे काम करने के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझे रहे हैं। हमारे देश में इनकी संख्या लगभग 5.5 करोड़ है।इनमें सबसे अधिक महिलाएंहैं। इनकी हालत कोरोना कालमें इतनी बदतर है जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। अपना कामकाज खो चुके हैं इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन की स्टडी के अनुसार सारी दुनिया के लगभग तीन चौथाई घरेलू कामगार कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में अपना कामकाज खो चुके हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद भी कई घर ऐसे हैं जो कोरोनाफैलने के डर से घरेलू कामों के लिए इन्हेंबुलाना नहीं चाहते। इससे कामगारों की इनकम का एकमात्र साधन भी बंद हो गया है। मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं एक अनुमान के आधार पर इस महीने के अंततक घर में काम करने वाली बेरोजगारमहिलाओंकी संख्या बढ़कर 3 करोड़ 70 लाखहो जाएगी। इस महामारी के प्रकोप से बचने के लिए घरेलू कामगारों के लिए सारी दुनिया में मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। इसका अंदाज इसी बात से ...