Posts

Showing posts with the label 1733 September 18

10 रुपए में चार डोसे बेचने वाली 61 साल की शारदा चोरगाडे़ को लोग कहते हैं 'डोसा अज्जी', सात साल पहले गरीबी और भूखमरी से तंग आकर शुरू किया था ये काम

Image
नागपुर की शारदा चौरगाड़े जब भी किसी मुश्किल में होती हैं तो खुद को बस ये कहकर समझाती हैं कि सब अच्छा ही होगा। उनकी सोच सकारात्मक उस वक्त भी बनी रही जब उन्होंने शादी के बाद पति के अत्याचार सहे, मां के गुजर जाने के बाद अकेलापन देखा और कई दिन भूखे रहकर गुजारे। 61 साल की शारदा ने सात साल पहले अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए डोसे बनाकर बेचने की शुरुआत की थी। लोग उन्हें प्यार से डोसा अज्जी कहते हैं। जब उन्होंने अपना काम शुरू किया था तभी से वे दो रुपए में एक डोसा बेचती थीं। जब लोग उनसे इतनी कम कीमत में डोसे बेचने ने की वजह पूछते तो वह हंसने लगतीं। वे कहतीं मैंने इतनी गरीबी देखी है कि कई बार मैं और मेरा बेटा दोनों भूखे सोते थे। मैं जानती हूं कि भूख क्या होती है। जब हमें भूखे रहना पड़ता है तो दिमाग और शरीर पर क्या असर होता है। वे अपना घर खुद अपने दम पर चलाती हैं। लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि वे अन्य लोगों की तुलना में अच्छा कमा लेती हैं। इसलिए दूसरों की मदद के तौर पर वे उन्हें कम पैसों में डोसा खिलाना पसंद करती हैं। शारदा अपने डोसा स्टॉल के जरिये मजदूरों और स्कूल के बच्चों को ताजा और गर...

कोविड-19 के दौरान देशवासियों के साहस और उम्मीद को बढ़ाने का सराहनीय प्रयास, पाॅपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने लाॅन्च किया ‘हिम्मत है तो जीत है’ कैंपेन

Image
भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं। आर्थिक मंदी के बावजूद हमारा देश इससे धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने देशवासियों के साहस और उम्मीद को बढ़ाने के लिए ‘हिम्मत है तो जीत है’ कैंपेन शुरू किया है। आप इस लिंक पर गीत को देख सकते हैं - https://www.youtube.com/watch?v=AUFsVgp2MuE इस कैंपेन के अंतर्गत लिखा गया यह गीत इस मुश्किल दौर में चुनौतियों से जूझ रहे आम लोगों की हिम्मत और उम्मीद की कहानियों को बयां करता है। दो महीने तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत एक रोचक और प्रेरणादायक गीत के साथ हुई। इस गीत के बोल, समाज के हर वर्ग के लोगों को प्रभावित करते हैं। यह गीत लोगों को मुश्किल हालातों में मजबूत बने रहने की प्रेरणा देता है। लोगों का हौसला बनाए रखने और उनमें एकजुटता की भावना को बढ़ाने के लिए पीएफआई ने इस अभियान की शुरुआत की है। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक पूनम मुत्तरेजा पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक पूनम मुत्तरेजा कहती हैं, ''सुरक्षित रहने के लिए हमें मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने औ...