हाई क्लास लुक के लिए इन 3 दीवाज से लें इंस्पिरेशन, तापसी की तरह स्वेटर या दीपिका जैसा डेनिम जैकेट आपको देगा स्टाइलिश लुक
कई बार महंगे विंटर वियर भी आपको ऐसा लुक नहीं दे सकते, जैसा कम कीमत में खरीदे गए स्वेटर या जैकेट देते हैं। इस मौसम में अपने लुक को हाई क्लास दिखाने के लिए बॉलीवुड की इन 3 दीवाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह आपके लिए एलिगेंट लुक पाना आसान होगा। तापसी का बंदगला स्वेटर इस तरह के स्वेटर कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। तापसी की तरह इस स्वेटर को आप जींस के साथ पहनें। अगर रात की कड़कड़ाती ठंड के बीच आउटिंग पर जा रही हैं तो स्वेटर के साथ ओवरकोट की पेयरिंग करें। वूलन वियर का ये विकल्प थाई हाई बूट्स के साथ पार्टी और आउटिंग के दौरान बखूबी कैरी किया जा सकता है। यह लुक आपको ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा। दीपिका का डेनिम जैकेट दीपिका पादुकोण की तरह सिंपल शर्ट के साथ डेनिम जैकेट की पेयरिंग करें। डेनिम जैकेट के साथ जींस, स्लैग्स और कैप्री की पेयरिंग भी अच्छी लगती है। रात की ठंडक में इसे शर्ट या स्वेटर के साथ भी पहन सकते हैं। आप शॉर्ट जैकेट के साथ भी अलग-अलग एक्सपेरिमेंट कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। जैकेट के साथ वुलन कैप पहनकर तेज ठंड से बचा जा सकता है। आलिया का ब्लेजर आलिया की तरह ...