आज से छह महीने पहले का वो समय याद कीजिए जब आप किसी भी रेस्टोरेंट में खाने खाने पहुंच जाते थे। वहां खाने से पहले एक बार भी आपके मन में यह ख्याल नहीं आता था कि इस खाने से आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है या आप बीमार हो सकते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। कोविड -19 के दुष्प्रभाव ने बाहर तो क्या घर के खाने को भी फूंक फूंक कर खाने की आदत डाल दी है। वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पर बात करें खाने के बदले अंदाज और रेस्टोरेंट में बदले हुए हाइजीनिक माहौल की।साथ ही जानिए इस संबंधी में क्या कहती हैं नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. उषा किरण सिसोदिया। कॉलेज स्टूडेंट इशान अपने दो दोस्तों के साथ एक फ्लैट में रहते हैं। लगभग तीन महीने पहले तक वीकेंड पर वे बाहर ही खाना पसंद करते थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान वे घर का खाना पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह बताते हुए इशान कहते हैं घर का खाना हाइजीनिक तो है ही, साथ ही इस समय कॉलेज न खुलने की वजह से सभी घर पर है। हम इंटरनेट से नई-नई रेसिपी देखकर ट्राय करते हैं और फिर दोस्तों के साथ खाने के फोटो शेयर करते हैं। इस तरह बोर होने से बच जाते हैं और अच्छा खाना भी मिल जाता है। ...
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com