Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:32AM

स्वसहायता समूह की महिलाओं को बताई जाती है मालती की सफलता की कहानी, गांवों में ब्रांड बनी इनकी आजीविका एक्सप्रेस

Image
भोपाल के बैरसिया रोड स्थित गांव रतुआ रतनपुर में रहने वाली 27 वर्षीय मालती कुशवाहएक सफल कारोबार की पहचान रखती हैं। इनकी कहानी आजीविका मिशन में स्वसहायता समूह की हजारों महिलाओं को बताई जाती है। मालती से जब हमने सवाल किया कि उनकी जिंदगी में इतने दिनों में क्या बदला? तो वे कहती हैं कि एक वक्त था जब हम खाने को मोहताज थे। अब हमारा पक्का घर है और दोनों बच्चे निजी स्कूल में पढ़ रहे हैं। खुद मालती दूसरी महिलाओं का मार्गदर्शन कर रही हैं। आप भी जानिए इस सफलता के पीछे के संघर्ष की कहानी मालती की जुबानी। बदल दिए घर के हालात आठ साल पहले मैं शादी कर ससुराल पहुंची। घर टूटा-फूटा था। आर्थिक हालात भी ठीक नहीं थे, लेकिन मैंने तय कर लिया कि खुद अपने घर की तस्वीर बदलूंगी। मैं सिर्फ दसवीं पास थी और पति मजदूर थे। मैंने सोचा कि ऐसाक्या करूं कि घर के हालात बदलें। फिर मैंने पति की मजदूरी के पैसों से एक हाथ ठेला लिया और उसमें अपना जनरल स्टोर सजाया। गांव-गांव पहुंचने लगी गांव की महिलाओं को उनकी जरूरत का सामान गांव में ही उपलब्ध कराया। धीरे-धीरे दूसरे गांव के लोग भी स्टोर पर आने लगे। फिर साइकिल से आसपास के गांव...