कोरोना काल में सेफ फूड बना पहली प्राथमिकता, फार्म फ्रेश और ऑर्गेनिक की बढ़ रही मांग
कोरोना वायरसने लोगों का ध्यान अब स्वास्थ्य पर केन्द्रित कर दिया है। एक तरह जहां इम्युनिटी बूस्टर मसालों की डिमांड बढ़ी है, वहीं अब शहर के लोग कोशिश कर रहे हैं कि वे सब्जियां, अनाज, दूध और तेल भी ऑर्गेनिक व केमिकल फ्री ही इस्तेमाल करें। शहर के ऑर्गेनिक फार्मर्स और इस क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप ओनर्स के मुताबिक, सिर्फ लॉकडाउन में ही करीब 3500 से अधिक नए परिवारों ने ऑर्गेनिक पर शिफ्ट होने का निर्णय लिया। यह ऑर्गेनिक सब्जियां, फर या दूसरे फूड आइटम्स केमिकली ट्रीटेड चीजों की तुलना में कुछ महंगे जरूर हैं, लेकिन यह कम से कम यह भरोसा जरूर देते हैं कि खाई जा रही चीजें शुद्ध हैं। ट्रैक कर सकेंगे सब्जी कितनी सेफ ऑर्गनिक फॉर्मर प्रतीक शर्मा बताते हैं कि, लॉकडाउन के बाद करीब 1800 लोग ऑर्गेनिक फूड पसंद कर रहे हैं। अब लोगों कीप्रियॉरिटी यह भी है कि उन्हें यह पता चले कि सब्जी कितने हाथों से होकर गुजर कर उन तक पहुंची है। हम ऐसा ट्रैकिंग सिस्टम दे रहे हैं। पूरा साइकिल सेफ रहे, इसके लिए हम पैकेजिंग भी डिस्पोजेबल कर रहे हैं। अनाज भी डिमांड में ऑर्गनिक फॉर्मर सुधांशु शर्मा बताते हैं, हेल्थकेयर ...