Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:24PM

बिहार के नवादा जिले की टीनएज लड़कियों ने सैनिटरी पैड बैंक की शुरुआत की, यहां उन लड़कियों को मुफ्त पैड दिए जाते हैं जिनके पास इसे खरीदने के पैसे नहीं हैं

Image
एडुटेनमेंट शो 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' से प्रेरित होकर बिहार के नवादा जिले की टीनएज लड़कियों के समूह ने सैनिटरी पैड बैंक की स्थापना की है। इसके लिए वे हर लड़की से रोज 1 रुपया इकट्‌ठा करती हैं। इन पैसों से उन लड़कियों के लिए पैड खरीदे जाते हैं, जिनके पास पैड खरीदने के पैसे नहीं हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब इन लड़कियों ने देखा कि कैसे पैसे की कमी की वजह से लड़कियों की मासिक धर्म की जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं। इस बैंक की स्थापना के लिए लड़कियों ने एक-दूसरे की मदद की और एक साथ आने का फैसला किया। मैं कुछ भी कर सकती हूं एक ऐसा शो है जो परिवार नियोजन, बाल विवाह, अनियोजित या जल्दी गर्भधारण, घरेलू हिंसा और यौन स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करता है। यह पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की एक ट्रांस-मीडिया एडुटेनमेंट पहल है। उनकी कहानी को इस लिंक पर देखा जा सकता है : https://youtu.be/tYkJzVetwSQ इस बैंक की वजह से गरीब लड़कियों को मुफ्त में पैड बांटे जाते हैं। सेनेटरी पैड्स बैंक क्यों और कैसे बनाया गया, इस बारे में बताते हुए इस गांव की यूथ लीडर अनु कुमारी कहती हैं, "उन...

मेटरनिटी फैशन को बढ़ावा देने में करीना ने अदा की खास भूमिका, फोटोज में देखिए पहली प्रेग्नेंसी में ड्रेसिंग सेंस से कैसे चर्चा में रही ये दीवा

Image
करीना कपूर खान एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। करीना के घर खुशखबरी की बात सामने आते ही उनकी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान पहने गए मेटरनिटी वियर की चर्चा हो रही है। अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने फैशन के नए गोल सेट करने में खास भूमिका अदा की है। वैसे भी करीना उन महिलाओं को रिप्रजेंट करती हैं जो घर और बाहर की दुनिया को बैलेंस करने का हुनर जानती हैं। उन्होंने अपने मेटरनिटी वियर में एथनिक से लेकर वेस्टर्न वियर को पूरे आत्मविश्वास से कैरी किया। उनके मेटरनिटी वियर में मैक्सी, एंकल लेंथ श्रग्स, गाउन, डेनिम्स, कुर्ते और घेरदार पलाजो भी शामिल रहे। ड्रेस से लेकर पैंट और गाउन में करीना की खूबसूरती देखती ही बनती है। फैशन विद फ्लोरल : करीना ने फ्लोरल प्रिंट्स के जरिये अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाए। करीना के ग्रीन फ्लोरल साड़ी को डिफरेंट ड्रैपिंग के साथ पहना है। उनके लिए ये ड्रेस सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन की है जो कंफर्टेबल होने के साथ ही स्टाइलिश भी है। कुर्ते के साथ पलाजो : सलवार या चूड़ीदार के बजाय करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पलाजो, लहंगा या स्कर्ट के साथ कुर्तों की पेयरिंग की...