भव्या दोषी कोरोना के बीच अपने वेंचर 'द डूडल डेस्क' से लोगों को दे रहीं पॉजिटिव थिंकिंग का संदेश, इनके 2 लाख फॉलोअर्स में से 81% महिलाएं हैं
पूरी दुनिया में फैली महामारी की वजह से लोगों का एक दूसरे से मिलना कम हुआ है। कोरोना के चलते हर उम्र के लोगों के बीच डिप्रेशन तेजी से बढ़ा है। ऐसे में भव्या दोषी अपने वेंचर 'द डूडल डेस्क' के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान लोगों के अहसास बयां कर रही हैं। भावना कहती हैं ''ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपने मैसेज के जरिये ये बताया कि वे अपनी फीलिंग किस तरह से शेयर कर रहे हैं। मेरे पॉजिटिव डूडल्स और मैसेज लोगों को कोरोना काल में सकारात्मक रहने का संदेश देते हैं''। उनके इंस्टाग्राम पेज पर दो लाख फॉलोअर्स हैं। इनमें से 81% महिलाएं हैं। उनके पेज पर कलरफुल डूडल्स और स्ट्रॉन्ग मैसेज देखते ही बनते हैं। एमबीए पासआउट भव्या दोषी अपनी इस कला को खुशी जाहिर करने का जरिया मानती हैं। भव्या के अनुसार, ''मैंने इस पेज की शुरुआत उस वक्त की जब 2015 में मेरे पैरेंट्स इस दुनिया में नहीं रहे। ये मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था। उस वक्त मैंने अपनी जॉब छोड़ दी और ऐसी कई किताबें पढ़ी जिससे मोटिवेशन मिल सके''। भव्या के पापा डॉक्टर थे जो लोगों की हर तरह से मदद करते थे। वे कहती हैं ...