घर पर बनाएं 4 तरह की कॉफी, मसाला और चॉकलेट कॉफी डिप्रेशन दूर करके रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाएगी; शेफ अनस से जानिए इसकी रेसिपी
कॉफी स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, थकान भी उतनी जल्दी दूर करती है। कॉफी एक पौधे से निकलती है जिसमें लाल रंग की बेरी के आकार की फली लगती हैं। इसके बीज से कॉफी बीन्स बनाई जाती हैं। कॉफी का प्रकार सिर्फ़ उनमें मिलाई जाने वाली सामग्री और तैयार करने के तरीक़े से अलग हो जाता है। इसमें मिलाई जाने वाली सामग्री, कॉफी के फ्लेवर और अरोमा को बदल देती है। इसी स्वाद का मज़ा लेने के लिए हम कैफे या रेस्त्रां में जाते हैं। लेकिन अब इन्हें घर में भी बना सकते हैं। आज इंटरनेशनल कॉफी डे है, इस मौके पर शेफ अनस कुरैशी से जानिए घर पर कैसे बनाएं अलग-अलग तरह की कॉफी... एस्प्रेसो कॉफी एस्प्रेसो कॉफी क्या चाहिए : दूध - 1 कप, पानी- 1 बड़े चम्मच, कॉफी पावडर- 1 छोटे चम्मच, पिसी हुई शक्कर- 1 छोटा चम्मच, चॉकलेट गार्निश करने के लिए। कैसे बनाएं : एक कॉफी मग में कॉफी पाउडर, पिसी शक्कर और एक बड़ा चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से फेंटें। इसे तब तक फेंटना है, जब तक पेस्ट हल्के भूरे रंग का न हो जाए। एक पैन में मध्यम आंच पर दूध गर्म करें। किनारों से बुलबुले आने तक इसे धीमी आंच पर गर्म करते रहें, लेकिन दूध को उबालना ...