Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:26PM

लॉकडाउन के दौरान घरों में बढ़ी बालकनी की अहमियत, लाे मेंटेनेंस, वेदर प्रूफ बालकनी को सेट करने के ये 5 तरीके हैं आसान

Image
अगर हम बालकनी के इतिहास की बात करें तो400 बीसी तक ग्रीस में बालकनी बनना शुरू हो गई थी- मकसद था घर में हवा और प्राकृतिक रोशनी बढ़ाना। इसके बाद प्राचीन इजिप्ट में ‘पैलेस बालकनी’ बनना शुरू हुईं। इनका डिजाइन ‘थिएट्रिकल सेटिंग’ जैसा होता था, जहां खड़े होकर लीडर्स किसी खास विषय के बारे में लोगों को संबोधित करते थे। लॉकडाउन के चलते एक बार फिरउन घरों में बालकनी का महत्व बढ़ा है जो ग्राउंड फ्लोर पर न होकर अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते हैं। ये लोग बालकनी को अलग-अलग तरह से मोडिफाई कराने पर विचार कर रहे हैं।यहां जानिए अलग-अलग तरह की बालकनी को मेंटेनकरने का तरीका। 1. क्लोस्ड बालकनी बंद बालकनी में रोशनी और हवा कम होती हैलेकिन यह प्राइवेसी देती है। इसे साफ़ करना भी आसान होता है। ऐसे शहर में हैं जहां ठंड और गर्मी ज्यादा पड़ती है, वहांबालकनी को बंद करवाना उचित है। 2. ओपन बालकनी खुली बालकनी में शोर बहुत सुनाई देता है, जो आपको हमेशा अच्छा नहीं लगता।यहां धूल इकट्ठी हो जाती है और नियमित सफाई की जरूरत होती है। खुली बालकनी में रखी हर चीज वॉटर और वेदर प्रूफ होनी चाहिए। यहां कॉफी कॉर्नर, गार्डन, किड्स प्ले एर...