Posts

Showing posts with the label 1733 July 29

शरीर से दुर्गंध क्यों आती है, वैज्ञानिकों ने ढूंढा कारण, कहा- आदिमानव के समय से आर्मपिट में पाई जाने वाली बैक्टीरिया दुर्गंध फैलाने वाला एंजाइम बनाती हैं

Image
शरीर से दुर्गंध क्यों आती है, वैज्ञानिकों ने इसका कारण पता लगा लिया है। वैज्ञानिकों का कहना है इसका कारण एक एंजाइम है जिसे आर्मपिट (बगल) में पाई जाने वाली बैक्टीरिया बनाती हैं। यही शरीर से दुर्गंध के लिए जिम्मेदार होता है। शोधकर्ताओं ने इसे बीओ एंजाइम नाम दिया गया है। यह रिसर्च ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क ने यूनिलिवर के साथ मिलकर की है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, स्ट्रेफायलोकोकस होमिनिस बैक्टीरिया खास तरह रसायन रिलीज करती है जो दुर्गंध की वजह बनता है। यह बैक्टीरिया आदिमानव के काल से इंसानों में है। इसलिए पीढ़ी तरह पीढ़ी इसने आर्मपिट में अपनी जगह बनाई है। डियोड्रेंट तैयार करने में मदद करेगी यह रिसर्च शोधकर्ता डॉ. गॉर्डन जेम्स के मुताबिक, यह रिसर्च कई नई बातें सामने लाई है। जैसे उस एंजाइम को खोजा गया जो सिर्फ आर्मपिट की बैक्टीरिया बनाती हैं। यह लाखों सालों से इंसानों में मौजूद हैं। इसकी पहचान होने के बाद अब एंजाइम के मुताबिक, डियोड्रेंट तैयार किए जाएंगे ताकि इसे न्यूट्रिलाइज या खत्म किया जा सके। बैक्टीरिया को बिना नुकसान पहुंचाए दुर्गंध कंट्रोल करने की तैयारी शोधकर्ता डॉ. माइकल रुडेन...

वो बारिश-सी लड़की : अनाहिता की चुलबुलाहट एक अजनबी को कैसे खींच लाई उसके करीब, पढ़िए इस कहानी में

Image
खिड़की से देखते हुए लग रहा था मानो पेड़ बेतहाशा दौड़े जा रहे हैं, मगर मंज़िल कहां है, पता नहीं। मेरी ज़िंदगी भी कुछ ऐसी ही है, एक दौड़ है जिसमें मैं भागे जा रहा हूं। भागना कितना आसान है न! जब कुछ समझ नहीं आए तो भाग जाओ। पर तब कहां जाए इंसान, जब ख़ुद से भागना ही ज़रूरी हो। पिछले पांच सालों में ये मेरा तीसरा ट्रांसफ़र है। बस भाग रही है ज़िंदगी और भाग रहा हूं मैं- ख़ुद से, अपनी उन यादों से। सोचते-सोचते तृष्णा का चेहरा दिमाग़ में आया और एक बार फिर से मैंने आंखें बंद कर लीं। ‘सर, ओ सर, आपका स्टॉपेज आ गया। सो गए क्या?’ कंडक्टर ने झकझोरा तो मैं अपने ख़्यालों से बाहर आया। अपना सामान उतारकर मैं अपने गंतव्य की ओर चल पड़ा। आजकल मुझे ये नए शहर अजनबी-से नहीं लगते, क्योंकि मैंने अपनों को अजनबी होते देखा है। ‘अच्छा, तो तुम हो शिवम?’ मेरी मकान मालकिन ने ऊपर की मंज़िल की चाबी मुझे थमाते हुए कहा। ‘लंबी दूरी से आए हो, थक गए होगे। चाय पीकर जाओ।’ उन्होंने कहा। ‘नहीं, धन्यवाद।’ और मैं अपनी औपचारिकता वाली मुस्कान देकर चला आया। कितनी अजीब है ये दुनिया, यहां मुखौटे लगाकर घूमना ही पड़ता है, नक़ली हंसी, नक़ली चेहरा और नक़...

चेहरे पर अनार लगाने से दूर होगी टैनिंग, काबुली चने और हल्दी लगाने से दाग-धब्बे होंगे दूर और चमकेगा चेहरा

Image
त्वचा की सफ़ाई को लेकर अक्सर लोग लापरवाही बरत जाते हैं। चेहरा धोना ही काफ़ी समझते हैं या क्लींज़र लेते वक़्त कुछ भी ले आते हैं, यह सोचकर कि ज़रा-सा तो लगाना है। इस तरह की लापरवाही त्वचा से उसकी चमक छीन लेती है। इसलिए त्वचा की सफ़ाई का ख़्याल रखें। इसके लिए घर के बने क्लींज़र काफ़ी मददगार हैं। ये त्वचा को साफ़ रखने के साथ उसे ठंडक और चमक देते हैं। 1. अनार अनार का सेवन शरीर की सेहत के लिए जितना फ़ायदेमंद होता है, उतना ही इसका रस रूप को लाभ पहुंचाता है। अनार का रस टैनिंग को काफ़ी हद तक कम कर देता है। अनार का थोड़ा-सा रस ठंडे दूध में मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते भर तक रोज़ करने से त्वचा खिल उठेगी और साफ़ होने के साथ ही टैनिंग भी दूर हो जाएगी। 2. तरबूज़ तरबूज़ त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ ही उसे मुलायम भी बनाता है। चेहरा धोने के लिए साबुन या फेसवॉश की जगह तरबूज़ का मुलायम हिस्सा 20 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें और उसके बाद धो लें। इससे चेहरे की खोई हुई नमी वापस आ जाती है। 3. शक्कर शक्कर को दरदरा पीसकर पानी या तेल में मिलाकर चेहरे की मसाज ...

हिजाब पहनकर बॉक्सिंग सीखाने वाली ब्रिटेन की पहली महिला हैं जाहरा बट, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को देती हैं ट्रेनिंग

Image
जाहरा बट ब्रिटेन की बॉक्सिंग कोच हैं। वे नॉटिंघमशायर के एस्प्ले में रहती हैं। जाहरा को प्रेग्नेंसी के बाद डिप्रेशन ने घेर लिया। तब उन्होंने स्पोर्ट्स के जरिये डिप्रेशन दूर करने का प्रयास किया। तीन बच्चों की मां जाहरा घरेलू हिंसा का शिकार हुई महिलाओं को बॉक्सिंग सिखाती हैं। वे ट्रेनिंग के दौरान भी अपना हिजाब नहीं हटाती हैं। इसकी वजह बताते हुए वह कहती हैं मैं नहीं चाहती कि हिजाब हटाकर लोगों के भद्दे कमेंट्स सुनूं। 40 वर्षीय जारा ने बॉक्सिंग को अपना फुल टाइम करिअर बनाया। एक बॉक्सर के तौर पर उन्हें मिलने वाले पॉजिटिव मैसेज पाकर वे काफी खुश हैं। वे कहती हैं ये संदेश मुझे लोगों के कमेंट्स का सामना करने की हिम्मत देते हैं। जाहरा को इस बात का दुख है कि हिजाब की वजह से उन्हें लोगों के भेदभाव का सामना करना पड़ता है। वे कहती हैं ये मेरे लिए दुखदायी है। वो भी तब जब मैं आत्मनिर्भर हूं। लोगों की बातें सुनने से जाहरा की भावनाएं आहत होती हैं। इससे मेरे परिवार को यह लगता है कि मैं एक ऐसा काम कर रही हूं जो कई बार मेरे तनाव की वजह भी बन जाता है। हालांकि जाहरा इन कमेंट्स से दूर अपने काम पर फोकस कर...

महिलाओं में लगातार बढ़ता तनाव बन रहा मेंटल डिसऑर्डर की वजह, साइकोथैरेपी और काउंसिलिंग से मिल सकती है निजात

Image
विश्व में हो रहे अध्ययनों से पता चलता है कि आम जीवन में तनाव की मात्रा बढ़ गई है। वजह है कोरोनावायरस और उसके चलते पैदा हुए हालात। अभी बीमारी का भय तो है ही, लगातार सतर्क रहने और सावधानियों का पालन करने की विवशता भी है। शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं और ज़्यादातर वक़्त घर पर ही कट रहा है। इन सब कारणों से मन पर तनाव हावी है, जिसकी परिणति बहसबाज़ी, चिड़चिड़ाहट, हताशा और ग़ुस्से के रूप में होती है।अक्सर हम सभी घर से बाहर कहीं घूमकर, दोस्तों से मिलकर तनाव दूर कर लेते हैं, लेकिन अभी इसमें अड़चनें हैं और यही सीमाएं मुश्किलें पैदा कर रही हैं ख़ासकर महिलाओं के लिए। स्त्रियां क्यों हैं ज़्यादा प्रभावित दरअसल, महिलाएं ज़्यादा भावुक और संवेदनशील होती हैं, इसलिए वे तनाव भी जल्दी लेती हैं। अपनी ज़िम्मेदारियों, रिश्तों, परिवार की वे अधिक परवाह करती हैं, उनके मन में बहुत कुछ चल रहा होता है। जब तनाव सहनशक्ति के बाहर हो जाता है, तो इसका परिवर्तित रूप शरीर और व्यवहार में दिखाई देने लगता है। 1980 से पहले भावनाओं के अनियंत्रित उबाल को ‘केवल स्त्रियों में होने वाला' हिस्टीरिया नामक मानसिक रोग माना जाता था। स...