पूर्वोत्तर की पहली ट्रांसवुमन डॉक्टर हैं 27 वर्षीय बेओंसी लेश्राम, कोरोना काल में फ्रंटलाइन वॉरियर के तौर पर काम कर बनाई अपनी खास पहचान
हम चाहे देश में हुए विकास की कितनी ही बातें करें लेकिन अभी भी ऐसे कई समुदाय हैं जिन्हें समाज में बराबरी का हक नहीं मिला है। इन्हीं में से एक ट्रांसजेंडर्स भी है जो अपने अथक प्रयास के बाद भी लोगों के बीच वे सम्मान नहीं पा सके जिसके वे हकदार हैं। मणिपुर की रहने वाली बेओंसी लेश्राम की कहानी ट्रांसजेंडर्स के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। 27 साल की बेओंसी इंफाल के एक प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हैं। वह सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि पूर्वोत्तर की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर हैं। फिलहाल वे इंफाल के शिजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं। उन्हें इस अस्पताल में पीपीई किट पहने कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करते देखा जा सकता है। महामारी के बीच मरीजों की सेवा कर वे कोरोना वॉरियर के तौर पर तारीफ पा रही हैं। बेओंसी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्टूडेंट रही हैं। आजकल वे पोस्ट ग्रेजुएट इंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही हैं। बेओंसी जन्म से लड़का थीं लेकिन 9 वी और 10 कक्षा में इम्फाल के एचआरडी एकेडमी से पढ़ाई करते हुए उनके नाम के साथ पुरुष जेंडर नहीं लिखा गया। लेश्राम के पिता को जब...