Posts

Showing posts with the label 1733 September 19

लोग यह मानते हैं कि विनेगर सब साफ कर सकता है जबकि सच तो यह है कि इससे ग्रेनाइट और मार्बल साफ करने पर उनकी फिनिशिंग खराब हो जाती है

Image
कोरोना काल में लोगों का अधिकांश समय घर में ही बीत रहा है। इस दौरान लोग सबसे ज्यादा जिस बात पर ध्यान दे रहे हैं, वो है घर के छोटे-मोटे कामों को करने का सही तरीका और हाइजीन। आमतौर पर इन कामों को करने से जुड़े कई मिथ हम सबके जेहन में होते हैं। जबकि इनकी सच्चाई क्या है, ये आप यहां जान सकते हैं। 1. मिथ : जींस को फ्रीज़ करने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं। फैक्ट : जींस को फ्रीज़ करने से बैक्टीरिया नहीं मरते हैं। वह इसलिए कि फ्रीज़र का तापमान (0 डिग्री) इतना भी कम नहीं होता है कि ये बैक्टीरिया को मार दे। बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए कम से कम -80 डिग्री तक का तापमान चाहिए। 2. मिथ - हाथ से बर्तन धोने पर पानी बचेगा। फैक्ट : हो सकता है डिशवॉशर में बर्तन धोना इकोफ्रेंडली न लगे पर सच तो यह है कि हाथ से बर्तन धोने में पानी बहुत ज्यादा बर्बाद हो जाता है। एक साधारण फुल साइज डिशवॉशर बर्तन धोने के लिए केवल पांच गैलन पानी लेता है। 3. मिथ : ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल यानी ज्यादा साफ होंगे कपड़े। फैक्ट : आमतौर पर मशीन में कपड़े धोते हैं तो थोड़ा ज्यादा डिटर्जेंट लिया जाता है। सही तरीका यह ...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मेकअप आर्टिस्ट दिव्या प्रेमचंद की इंडियन स्नैक सीरीज, मैगी, कुरकुरे और पॉपिन्स की थीम पर किया शानदार मेकअप

Image
अगर आपको मेकअप करने का शौक है तो आप सोशल मीडिया के जरिये आए दिन मेकअप के नए-नए तरीके देखती होंगी। आपने अब तक मेकअप के जितने की तरीके अपनाएं होंगे, उनसे अलग मेकअप की तकनीक को ईजाद किया है 20 वर्षीय दिव्या प्रेमचंद ने। वैसे भी दिव्या मेकअप के जरिये नए-नए प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर दिव्या की ओर लोगों का ध्यान तब आकर्षित हुआ जब उसने आइकॉनिक कहे जाने वाले इंडियन स्नैक्स पर आधारित मेकअप की फोटोज पोस्ट कीं। इसमें मैगी, हाजमोला, पॉपिन्स, 50-50 बिस्किट्स और कुरकुरे पर आधारित मेकअप शामिल था। दिव्या ने इसे इंडियन स्नैक्स सीरिज नाम दिया। कुरकुरे पर आधारित मेकअप करने के लिए दिव्या ने मेकअप के जरिये कुरकुरे के शेप वाली टेढ़ी-मेढ़ी आईब्रो बनाईं। उसे मेकअप के साथ ही अपने कपड़ों का सिलेक्शन भी इसी थीम को ध्यान में रखते हुए किया। कुरकुरे वाले मेकअप की कॉपी करने के लिए दिव्या ने ऑरेंज कलर का सूट पहना और इसी कलर की ज्वेलरी से हूबहू कुरकुरे की तरह लुक पाया। दिव्या ने हाजमोल जैसा लुक पाने के लिए पर्पल कलर का यूज आई शैडो से लेकर एसेसरीज में भी बखूबी किया है। मैगी मेकअप को यूनिक बनाने...

सोशल एक्टिविस्ट विक्रमादित्य सहाय ने चलाया 'मम्मी की साड़ी प्रोजेक्ट' ताकि महिलाएं घर में रखी पुरानी साड़ियां ट्रांसजेंडर्स और गरीबों को बांट सकें

Image
अधिकांश महिलाएं अपने वार्डरोब में जिन कपड़ों को सबसे ज्यादा रखना पसदं करती हैं, उनमें साड़ी का नाम पहले आता है। लड़कियां अपने स्कूल फेयरवेल में साड़ी पहनती हैं तो शादी की रस्मों के दौरान भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ियां खरीदी जाती हैं। इन साड़ियों को आप अपनी अलमारी में सजाकर रखना पसंद करती हैं या कई बार ये घर में रखे-रखे ही बेकार हो जाती हैं। सोशल एक्टिविस्ट विक्रमादित्य सहाय ऐसी ही साड़ियों को घर में रखने के बजाय जरूरतमंदों में बांटने की अपील करते हैं। विक्रमादित्य सहाय ने अपने प्रोजेक्ट मम्मी की साड़ी की शुरुआत भी इसी सोच के साथ की थी कि महिलाओं के वार्डरोब से निकलकर साड़ियां उन ट्रांसजेडर्स और गरीबों तक पहुंच सकें जिनके पास पहनने को कपड़े नहीं होते। विक्रम से जब यह पूछा जाता है कि आपको इस प्रोजेक्ट की प्रेरणा कहां से मिली तो वे कहते हैं - मेरे आसपास ऐसे कई लोग हैं जो मुझे साड़ी गिफ्ट करते थे। इस तरह मेरे पास इतनी साड़ी जमा हो गईं कि मैंने इन्हें खरीदना ही बंद कर दिया। ऐसे में मुझे ये लगने लगा कि मैं साड़ी कर अपने पैसे ही बर्बाद करूंगा। अपने प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए विक्रम ने सबसे...

पहली बार 10 महिला वैज्ञानिकों की टीम ने समुद्र में कई शैवाल ढूंढे जो क्लाइमेट चेंज से लड़ने में मदद करेंगे, जहाज का नाम पहली अंतरिक्ष यात्री 'सैली' के नाम पर रखा

Image
अमेरिका में कैलिफोर्निया कोऑपरेटिव ओशनिक फिशरीज इंवेस्टिगेशन पिछले 71 सालों से समुद्र और यहां पाई जाने वाली मछलियों पर रिसर्च करता आ रहा है। 1949 में शरू किया गया यह प्रोग्राम अमेरिका के समुद्र विज्ञान में सबसे पुराना और सबसे बड़ा माना जाता है। इसके लिए बनाई गई रिसर्च टीम तीन महीने तक जहाज में रहकर समुद्र की गहराइयों तक जाकर कई जरूरी चीजों का पता लगाती है। जुलाई में रवाना हुई टीम जब 14 सितंबर को वापस लौटी तो उसने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। दरअसल यह अमेरिका के समुद्री अनुसंधान के इतिहास में पहली टीम थी, जिसकी सभी सदस्य महिलाएं थीं। फोटो साभार : लॉस एंजिल्स टाइम्स महिला वैज्ञानिकों की टीम ने प्रशांत महासागर में कई तरह के समुद्री शैवाल का पता लगाया। ये समुद्र में तेजी से बढ़ते हैं। ये शैवाल सूरज की रोशनी से ऊर्जा और समुद्री पानी से पौष्टिक तत्व व कार्बन डाईऑक्साइड लेते हैं। टीम की सदस्य लिली का कहना है कि समुद्री शैवाल जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह कार्बन उत्सर्जन की भरपाई भी कर सकते हैं। वैज्ञानिकों के दल की प्रमुख 29 साल की एंजिला क्लेम्डसन ने इस जहाज ...

शोनाली नागरानी से लेकर करिश्मा कोटक तक आईपीएल को होस्ट करने के लिए चर्चा में रहीं ये 10 सबसे खूबसूरत एंकर

Image
कोरोना काल के बीच आईपीएल का 13 वां सीजन 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। 10 नवंबर तक चलने वाला यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। जिस तरह आईपीएल के खिलाड़ी चर्चा में रहते हैं, उसी तरह इसमें ग्लैमर का तड़का लगाने वाली क्रिकेट टीमों की मालकिन और एंकर की भी खूब चर्चा होती है। इस बार भी क्रिकेट टीम की मालकिन के तौर पर इन 4 सेलेब्स के नाम चर्चा में हैं। 1. नीता अंबानी : मुंबई इंडियन टीम की मालकिन, इनकी उम्र 56 वर्ष है। 2. शिल्पा शेट्‌टी : राजस्थान रॉयल्स की मालकिन, इनकी उम्र 45 वर्ष है। 3. प्रीति जिंटा : किंग्स 11 पंजाब की मालकिन, वे 45 साल की हैं। 4. जूही चावला : कोलकाता नाइट राइडर्स की मालकिन, वे 52 साल की हैं। इनके अलावा आईपीएल में अगर एंकर की बात की जाए तो हर सीजन में आकर्षण का केंद्र रहने वाली इन 10 एंकर्स को उनकी एंकरिंग के खास अंदाज के अलावा फिट बॉडी और खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यहां ऐसी ही 10 एंकर के बारे में बात हो रही है जो अब तक आईपीएल को होस्ट करने के लिए चर्चा में रहीं हैं। अर्चना ने इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट को चौथे एडिशन से जॉइन किया था। 1. अर्चन...