Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:01PM

पी आर-कंटेंट राइटिंग में करें नई शुरुआत, अनुभवी लेखिका हैं तो बुक राइटिंग प्रोजेक्ट को बनाएं कमाई का जरिया

Image
यदि आप 24 से 37 साल की महिलाओं के कॅरियर ग्राफ पर नजर डालें तो आप देखेंगी कि बहुत तेजी से एक पैटर्न उभरता है। शुरुआत में महिलाएं अपने समकालीन पुरुषों के समान तेजी से आगे बढ़ती हैं, लेकिन कुछ सालों बाद उनमें से अधिकांश शादी और बच्चों के रूप में एक स्पीडब्रेकर का सामना करती हैं। इस बिंदु पर कई महिलाएं वर्कफोर्स से बाहर हो जाती हैं। हालांकि क्वालिफाईड होने के नाते ऐसी महिलाएं फिर से काम शुरू कर सकती हैं। खुद का संस्थान खड़ा कर सकती हैं। वर्तमान महामारी के दौर ने घर से काम करने को बिल्कुल स्वीकार्य बना दिया है। पीआर, सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग जैसे सेवा क्षेत्र के व्यवसायों के लिए किसी भी निवेश की जरूरत नहीं है। इसमें आप अपना कॅरिअर तो बना ही सकती हैं, दूसरी महिलाओं को व्यवसायिक जगत में वापसी में मदद भी कर सकती हैं। इन पेशों में आपकी आमदनी आपके द्वारा अपने काम में किए जा सकते वाले समय पर निर्भर करेगी। पीआर के काम के लिए महीने में 12,000 से लेकर 70,000 रुपए तक की कमाई हो सकती है जो कि प्रोजेक्ट की अवधि और स्कोप पर निर्भर होगी। कंटेंट राइटर के रूप में महीने में चार आर...