Posts

Showing posts with the label 1733 September 27

आलू टिक्की बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले सॉस बनाएं, उबले आलू और भीगे हुए पोहे मिक्स करके बनाएं आलू टिक्की

Image
इस समय बाहर का बर्गर याद आ रहा है, तो निराश मत होइए। आलू टिक्की बर्गर अब घर पर भी बना सकते हैं। पर हां, इसे बनाने के लिए कुछ सामग्रियों का इंतज़ाम करना होगा। पहले सॉस बनाएं - इसका सॉस बनाना बहुत आसान है। एक कटोरी में 3 छोटे चम्मच मेयोनीज़ और 2 छोटे चम्मच टोमेटो सॉस मिलाएं। - मेयोनीज़ और टोमेटो सॉस की मात्रा कम-ज़्यादा भी कर सकते हैं। मेयोनीज़ के स्थान पर चीज़ स्प्रेड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आलू टिक्की के लिए - 3 उबले हुए आलूओं को कद्दूकस कर लें। 1/2 कप पोहा पानी में भिगोएं और फिर इसका पानी निथार लें। - कड़ाही में 1 छोटा चम्मच मक्खन पिघलाएं। इसमें 1/2 कप मटर डालें। - मसले हुए आलू और पोहा मिलाएं। इसके बाद 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। - मिश्रण ठंडा करके इसकी गोल और चपटी टिक्कियां बना लें। मैदे का घोल तैयार करें। इसमें पहले टिक्कियों को डुबोएं, फिर ब्रेड के चूरे में लपेटें और गर्म तेल में भूरा होने तक तल लें। ऐसे तैयार करें बर्गर - 2 बर्गर बन्...

साइंस की दो रिसर्च कहती हैं कि परिवार में बेटी के जन्म लेने से पिता की उम्र 74 हफ्तों तक बढ़ जाती है, बिटिया साथ रहने से पूरा परिवार खुश रहता है

Image
आज डॉटर्स डे है। साल में बेटियों के नाम एक दिन जो सितंबर के आखिरी इतवार को मनाया जाने लगा है। इस बार लॉकडाउन ने पूरे परिवार को प्रभावित किया। खासतौर पर बेटियों को बहुत ज्यादा। बेटियां घर की जान और शान होती हैं और उतनी संवदेनशील भी। इसी कारण घर की हर छोटी-बड़ी बात सबसे पहले समझ जाती हैं। लॉकडाउन के दौरान बीस साल की मीना के पिता की नौकरी छूट गई। घर में अपने दो छोटे भाई-बहनों और माता-पिता के साथ रहने वाली मीना से जब घर के तंग हालात देखे नहीं गए तो उसने मास्क सिलना शुरू किए। उसने घर के आस-पड़ोस में ये मास्क बाजार से कम कीमत में दिए। इस तरह मास्क बेचकर मिले पैसों से घर का खर्च चल पाया। जब लॉकडाउन खुला तो मीना ने मार्केट की कुछ दुकानों पर ले जाकर मास्क बेचने की शुरूआत की। आज मीना न सिर्फ घर का खर्च चला रही है, बल्कि अपने छोटे बहन-भाईयों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रही है। मास्क बनाकर मीना जैसी कई बेटियों ने लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार की आर्थिक मदद की है। पिछले कुछ सालों में भारतीय समाज में बेटियों को लेकर लोगों की मानसिकता में तेजी से बदलाव आया है। परिवार के बड़े फैसले उनकी मर्जी से लिए जान...