बच्चों को बेवजह डांटने से बचें, नौनिहाल के साथ सब्र से पेश आकर जीत सकते हैं उनका दिल
बच्चों का कभी-कभार ज़िद करना, नखरे दिखाना और बात न मानना सामान्य है। पर जब वे यही सब अक्सर करने लगते हैं तो इस तरह के बर्ताव उनकी आदतों में शामिल हो जाते हैं। बच्चों का यह रवैया उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बहुत हानि पहुंचाता है। अपनी बात मनवाने के लिए वे इस तरह के हथकंडे अपनाने लगते हैं कि माता-पिता को मजबूर होकर उनकी ज़िद पूरी करनी पड़ती है। बच्चों की इस आदत को कैसे बदलें और उनमें अच्छी आदतें कैसे विकसित करें, हर अभिभावक के लिए यह जानना बेहद ज़रूरी है। 1. दिनचर्या का रखें ख़्याल ये बात सामान्य लग सकती है, पर है काम की। इस समय जब बच्चों को स्कूल या ट्यूशन जाने का टेंशन नहीं है, तो ऐसे में कोशिश कीजिए कि आप इस दौरान रोज़ाना का रुटीन बनाए रखें। बच्चों के सोने, खाने, व्यायाम, पढ़ाई और खेलकूद के समय को समुचित ढंग से बांटें। सही रुटीन बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। 2.अपना रवैया भी बदलें बच्चे तो मासूम होते हैं। वे कई चीज़ें आपके बिना सिखाए आपके ही व्यवहार से सीख जाते हैं। अक्सर अभिभावकों की आदत होती है बच्चों को बेवजह डांट देना या कभी- कभी उन पर हाथ उठा देना। इ...