वर्क फ्रॉम होम के दौरान जरूरी है हाई-क्वालिटी माहौल, इसलिए घर में बनाएं ऐसा ऑफिस जो बढ़ाए आपकी प्रोडक्टिविटी
वर्क फ्रॉम होम में आपका ऑफिस कुछ ऐसा होना चाहिए, जहां काम करने के लिए हाई-क्वालिटी माहौल मिल सके। कलर स्कीम, लाइट, डेस्क डिजाइन और चेयर स्टाइल इसमें खास रोल निभाएंगे। कुछ ऐसी हो आपकी चेयर 1. ट्यूलिप स्टाइल - घर पर ही ऑफिस बनाया हुआ है तो थोड़ा स्टाइल भी अपना सकते हैं। कुछ अलग चाहते हैं तो ये कुर्सी चुनी जा सकती है। एल्युमिनियम बेस की इस सफेद कुर्सी में एबीएस प्लास्टिक सीट है और 17 अलग-अलग रंग के कुशन भी साथ में दिए जाते हैं। 2. स्टाइल चेयर - कई डिजाइन अवॉर्ड्स जीत चुकी यह गोल्डन कुर्सी केवल देखने में ही खूबसूरत नहीं, स्टैकेबल भी है, आउटडोर फ्रेंडली भी है। यह पांच रंगों में आती है। 3. कैस्पर स्टाइल - टाइमलेस कुर्सी है। ऑफिस में रखने के लिए क्लियर ट्रांसपरेंट वर्जन चुन सकते हैं। ये कई बोल्ड रंगों में भी आपको मिल जाएगी। 4. फ्यूचरिस्टिक लुक- ट्रैंग्युलर शेप मेश-बैक चेयर है जिसमें परफेक्ट बैक सपोर्ट आपको मिलता है। 12 साल की वॉरंटी के साथ ब्लैक और वाइट कलर्स में मिल जाती है। 5. वन पीस चेयर- ये आय-कैचिंग चेयर एबीएस कंस्ट्रक्टेड है जो सफेद, लाल, नीले रंग में मिलती है। इसका शेप ...