Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:27PM

दुल्हन पर खूब जंचेगी ये 3 हेयर स्टाइल, फ्लोरल बन बनाकर लगे सबसे खूबसूरत, साइड ब्रेड को गजरे से बनाएं आकर्षक

Image
यूं तो श्रृंगार के बिना हर दुल्हन अधूरी है। लेकिन आज की दुल्हन के पास वक्त की इतनी कमी है जिसकी वजह से वह मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल के क्विक ऑप्शंस फॉलो करना चाहती है। अगर आपकी शादी जल्दी होने वाली है तो हेयर स्टाइल के ऐसे ही तरीके जान लें जिन्हें बनाने में बहुत कम समय लगता है। इसे सुंदर हेयर ऐसेसरीज से सजाकर ब्राइडल लुक पा सकती हैं। बन बनाएं इसे बनाने के लिए बालों को सुलझाकर पीठ की ओर इकट्‌ठा कर लें। अब बीच की मांग निकालें और पीछे जूड़ा बना लें। यह जूड़ा काफी नीचे की तरफ बनाएं और अमेरिकन डायमंड से बनी हेयर एसेससरीज से सजा लें। इस बन के लिए आप नेट का भी इस्तेमाल करें। साड़ी के कलर से मैच करते हुए फूल लगाकर भी आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। साइड ब्रेड यह सबसे आसान हेयर स्टाइल में से एक है। अपने बालों को कर्ल करें और उसके बाद बालों को एक साइड करके चोटी बना लें। इस चोटी को फूलों, गजरे या हेयर एसेसरीज से सजा लें। आप आर्टिफिशियल फूलों से सजाकर भी अपने लुक को बढ़ा सकती हैं। चाहें तो खूबसूरत हेयर पिन से अपनी चोटी को आकर्षक लुक दें। फ्रंट पफ इसके लिए सेंटर से बालों का एक सेक्शन लेकर ...

अकेले रहने वाली महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर का 28% और विधवाओं में 33% अधिक खतरा, ऐसे कंट्रोल करें बीपी

Image
शादीशुदा न होने का कनेक्शन हाई ब्लड प्रेशर से भी है। अमेरिका में हुई रिसर्च कहती है, ऐसी महिलाएं जिनकी शादी नहीं हुई है उनमें हाई ब्लड प्रेशर यानी हायपरटेंशन का खतरा अधिक है। हायपरटेंशन जर्नल में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, शादी और जेंडर का हायपरटेंशन से क्या कनेक्शन है, इसे समझने के लिए वैज्ञानिकों ने स्टडी की। इन्हें खतरा अधिक कनाडा में 45 से 85 साल 28,238 पुरुष-महिलाओं पर रिसर्च की गई। रिसर्च में सामने आया कि शादीशुदा के मुकाबले अकेले रहने वाली महिलाएं 28 फीसदी तक अधिक हाई ब्लड प्रेशर से परेशान रहती हैं। वहीं, तलाकशुदा महिलाओं में 21 फीसदी और विधवा महिलाओं में 33 फीसदी अधिक हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है। कुंवारे पुरुषों में हाई बीपी के मामले कम क्यों? रिसर्च के मुताबिक, कुंवारे पुरुषों की स्थिति इसके उलट है। अकेले रहने वाले पुरुषों में हाई बीपी का खतरा कम है क्योंकि ये अधिक तनाव नहीं लेते। मिलनसार होने के कारण इनमें ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा कम रहता है। वैज्ञानिकों का कहना है, जिन महिलाओं के दोस्त बेहद कम होते हैं उनमें भी हायपरटेंशन का खतरा 15 फीसदी तक अधिक होता है। ब्लड प्रे...

दिल्ली में पर्सनल डाइनिंग का ड्रैगनफ्लाय एक्सपीरियंस, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए बनवाए 10 पॉड्स जहां 100 लोगों के बैठने का इंतजाम किया

Image
लॉकडाउन के दौरान घर में लंबा समय बिताने के बाद अब लोगों ने एक बार फिर रेस्टोरेंट की ओर रूख करना शुरू किया है। इन दिनों ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं जहां कस्टमर की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कई बदलाव किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक दिल्ली का लाउंज कम फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट ड्रेगनफ्लॉय एक्सपीरियंस भी शामिल है। इस रेस्टोरेंट की शुरुआत लोकप्रिय रेस्टोरराइटर प्रियांक सुखीजा ने बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के साथ मिलकर की है। फिलहाल कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में आने वाले कस्टमर के लिए प्रायवेट पॉड्स बनाए हैं। प्रियांक चाहते हैं कि यहां आने वाले लोग पूरी सुरक्षा के साथ खाने का मजा ले सकें। ये पॉड्स ऊपर से खुले हुए हैं। इसे चारों ओर एक्रिलिक दीवारों से कवर किया गया है। यहां 8-10 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसे देखकर कोरोना काल के बाद बनने वाले रेस्टोरेंट के इंटीरियर का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां अन्य रेस्टोरेंट की तरह टेम्परेचर चेक और सैनिटाइजेशन का भी पूरा इंतजाम किया गया है। प्रियांक सुखीजा ने मशहूर रैपर बादशाह के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत ...