Posts

Showing posts with the label 1733 December 26

जम्मू कश्मीर की मुस्कानउन्निसा को मिला हर राइजिंग अवार्ड, औषधिय पौधों पर रिसर्च कर गंदरबाल गांव की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

Image
मीर मुस्कानउन्निसा जम्मू कश्मीर के गंदरबाल में आरामपुरा गांव में रहती हैं। उन्हें इस साल वुमन स्टार्टर्स श्रेणी के अंतर्गत हर राइजिंग अवार्ड मिला है। वे औषधिय पौधों पर पिछले कुछ सालों से लगातार रिसर्च कर रही हैं। मुस्कान ने शेर ए कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है। मुस्कान कहती हैं मैं इस गांव की उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी हूं जो अपने सपने पूरे करना चाहती हैं। मुस्कान की रुचि फॉरेस्ट्री में बचपन से थी। वे हमेशा स्कूल और कॉलेज में होने वाले वाद-विवाद और मार्शल आर्ट का हिस्सा बनीं। बेचलर्स डिग्री लेने के दौरान मुस्कान ने नेशनल लेवल डिबेट कॉम्पिटीशन में भाग लिया। यहां उनका एक सेशन 'रिओरिएंटेशन एग्रीकल्चरल एजुकेशन' भी था। इस सेशन में उनके आइडियाज की तारीफ हुई। मुस्कानउन्निसा ने बताया कि वे मेडिसिनल प्लांट में अपनी रिसर्च जारी रखना चाहती हैं। इससे उनका कॉन्फिडेंस और नॉलेज बढ़ा है। मुस्कान के भाई जिशान कहते हैं कि उन्हें अपनी बहन के इस अवार्ड मिलने पर नाज है। सिर्फ जिशान ही नहीं बल्कि पूरे जम्मू और कश्मीर वासी मुस्कान के इस अचीवमेंट से खुश ह...

पेड्रो ने नौकरी छूटने के बाद शुरू किया बेकिंग और पिज्जा मेकिंग का काम, पत्नी और बेटी की मदद से सेट हुआ इनका छोटा सा बिजनेस

Image
कोरोना काल में ऐसे कई परिवार हैं जो एक नौकरी जाने के बाद निराश होकर बेरोजगार होने के बजाय नए काम की शुरुआत कर अन्य लोगों को इस तरह के काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इन्हीं लोगों में चिली निवासी पेड्रो भी शामिल हैं। वे चिली के बाहरी क्षेत्र सेंटियागो में रहते हैं। पेड्रो कैंपोज जिस रेस्टोरेंट में काम करते थे, वह महामारी के दौरान बंद हो गया। अपनी नौकरी छूटने के बाद पेड्रो ने घर में बेकिंग और पिज्जा मेकिंग का काम शुरू किया। वह घर के आसपास रहने वाले लोगों को ब्रेड बनाकर बेचने लगे। पेड्रो की पत्नी ने उसका साथ दिया और वह भी केक बनाने लगी। पेड्रो की बेटी एमेलिया भी उनके इस काम में मदद करती है। फोटो साभार : REUTERS चिली में पेड्रो इस काम को करने वाले अकेले ऐसे पुरुष नहीं हैं, बल्कि लगभग 2 मिलियन चिली वासी कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद इसी तरह के काम कर गुजर-बसर कर रहे हैं। इन्हीं मुश्किल हालातों के बीच यहां के लोगों ने बिजनेस के नए आयाम पेश किए हैं। नौकरी न रहने पर बड़ी संख्या में पेड्रो जैसे कई लोग मास्क बेच रहे हैं या कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हैं। उनके काम को बढ़ाने में सोशल म...

फैशन डिजाइनर शाइन सोनी को मिला मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2020 का सम्मान, अब देखती हैं मिस इंटरनेशनल क्वीन बनने का सपना

Image
मिस इंडिया ट्रांस क्वीन बनने के लिए कई राउंड पार करना होता है। इसमें फोटोशूट, टैलेंट हंट, कॉस्ट्यूम ट्रायल्स आदि हैं। इन सारे राउंड को पार करके शाइन सोनी को 'मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2020' के खिताब से सम्मानित किया गया है। शाइन का जन्म लड़के के रूप में हुआ था। उनकी मां को लगता था कि वे समलैंगिक हैं। उसके बाद उन्होंने फिजिकल ट्रांसफाॅर्मेशन कराया और वे लड़की बनीं। वे मानती हैं कि अधिकांश ट्रांस चाइल्ड को जिंदगी में इस तरह के हालातों का सामना करना पड़ता है। नेशनल इंस्टीट़्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन करने के बाद शाइन अपने फाइनल ईयर में रियलिटी शो की विजेता रहीं। उसके बाद उन्होंने हॉन्गकॉन्ग की एक ट्रेंड फोरकास्टिंग कंपनी से इंटर्नशिप की। वहां से लौटने के बाद शाइन ने अपने लेबल 'न्यूड' की शुरुआत की। दिल्ली में उनका खुद का डिजाइन स्टूडियो है। इस काम के अलावा वे स्टाइलिंग भी करने लगीं। इसके तहत उन्हें कई जगह घूमने का मौका मिला। शाइन ने अपनी यात्रा को एक ब्लॉग के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया। वे एक डिजाइनर के साथ ही ब्लॉगर के तौर पर भी मशहूर हुईं। शाइन के लिए फैशन एक...

असम में लिक्वर बेचने वाली 30 महिलाओं ने शुरू किया कपड़े की बुनाई का काम, इज्जत की जिंदगी मिली और खूब हो रहा मुनाफा

Image
असम के नालबाड़ी राज्य से 20 किमी दूर छत्र गांव की वे महिलाएं जो कभी शराब बनाने और बेचने के लिए जानी जाती थी, अब धागा बुनने का काम कर इज्जत की जिंदगी जी रही हैं। वे धागा बुनकर इसे भूटान में बेचती हैं और अच्छी खासी कमाई करती हैं। 2009 तक छत्र को 'लिक्वर डेन' के नाम से जाना जाता था। लेकिन फिर बोडो समुदाय की इन महिलाओं ने धागे की बुनाई का काम शुरू किया। अब इस काम में गांव की कई लड़कियां और महिलाएं दक्ष हैं। इन महिलाओं को ग्राम्य विकास मंच नामक एक एनजीओ धागा बुनने और कपड़े सीने की ट्रेनिंग देता है। सबसे पहले छत्र से ये ट्रेनिंग पद्मा बोरो नामक एक महिला ने ली। उसने अन्य 30 महिलाओं को भी ये काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां रहने वाली अधिकांश महिलाएं विधवा हैं या फिर कई अविवाहित लड़कियां भी ये काम करके आत्मनिर्भर बनी हैं। नॉर्थ इस्टर्न डेवलपमेंट फायनेंस लिमिटेड ने इन महिलाओं को कोकराझार ले जाकर उन बुनकरों से मिलवाया जो सालों से बुनाई का काम कर रहे हैं। यहां आकर इन महिलाओं को ये भी समझाया गया कि मार्केट की डिमांड क्या है। वहां से आने के बाद फायनेंस लिमिटेड ने इन्हें आठ लूम उपलब्ध ...

कद्दू-अंगूर का रायता बनाने की इंस्टेंट रेसिपी, सिर्फ 15 मिनट में हो जाएगा तैयार

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Instant recipe for making pumpkin grape raita, will be ready in just 15 minutes from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34JQrNW https://ift.tt/3pBt69l