Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:50PM

अगरतला की 25 महिलाएं मोमबत्ती बनाकर कर रहीं अच्छी कमाई, उन्हें उम्मीद है फेस्टिवल सीजन में लॉकडाउन की वजह से बिगड़े हालात सुधरेंगे

Image
कोरोना काल का बुरा दौर अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि लोग एक बार फिर अच्छी कमाई की उम्मीद में काम में जुट गए हैं। उन्हें आशा है कि दीवाली की वजह से बाजार में मंदी खत्म होगी और काम बढ़ेगा। इसी उम्मीद के साथ अगरतला की 25 महिलाएं मोमबत्तियां बनाने में जुटी हैं। इन महिलाओं को विश्वास है कि दीवाली पर मोमबत्तियों की मांग बढ़ने से उनकी कमाई भी बढ़ेगी। इन्हीं में से एक महिला पूर्णिमा देब ने बताया कि ''दीवाली पर मोमबत्तियों की मांग ज्यादा होती है। हम सभी महिलाओं को उम्मीद है कि दीवाली पर हमारा बनाया सारा सामान बिक जाएगा। ग्राहकों की मांग के हिसाब से हमने अपने काम का समय भी बढ़ा दिया है''। इन महिलाओं में से कुछ इस काम को लंबे समय से कर रही हैं। तो कुछ ने ये काम अभी करना शुरू किया है। अगरतला में 30 साल पहले इस मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट की शुरुआत सुधान बैनर्जी ने की थी। पूर्णिमा को यहां काम करते हुए 20 साल हो गए हैं। वे कहती हैं- ''इसी कमाई से मुझे मेरी बेटी की शादी करना है। मेरे बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए भी मेरे पास इसके अलावा कोई और साधन नहीं है''। यहां काम करन...

यंग इंटप्रेन्योर ही नहीं बल्कि फैशनिस्टा भी हैं मिहिका बजाज, उनके रॉयल लुक को बयां करती ये फोटोज

Image
इस साल की मोस्ट अवेटेड शादियों में साउथ इंडियन स्टार राणा दुग्गुबत्ती और मिहिका बजाज की शादी भी शामिल है। आज ये दोनों परिणय सूत्र में बंधे हैं। राणा की खूबसूरत दुल्हनिया मिहिका की चर्चा चारों ओर है। एक सफल बिजनेस वुमन होने के साथ ही फैशन की दुनिया में छाए रहने वाली मिहिका ने अपनी सगाई और प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के जरिये अपने यूनिक ड्रेसिंग सेंस को बयां किया है। महिका ने चेल्सी यूनिवर्सिटी से इंटीरियर डिजाइन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। राणा डग्गुबाती की मंगेतर मिहिका बजाज एक बिजनेसवुमन हैं। वह हैदराबाद में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। मिहिका डेव ड्रॉप डिज़ाइन स्टूडियो के नाम से इंटीरियर डिजाइन डेकोरेशन और ईवेंट बिजनेस चलाती है। इन तस्वीरों में देखिए फैशन और स्टाइल के मामले मे किसी बॉलीवुड स्टार से कम है मिहिका। वे चाहे वेस्टर्न ड्रेसस पहनें या एथनिक, उनके हर लुक की चर्चा जोरों पर रहती है। देश के टॉप डिजाइनर्स द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मिहिका की मां बंटी बजाज, कर्सला ज्वेलरी ब्रांड की डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड हैं। इस फोटो में म...