Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:37PM

छोटी-छोटी बातें बड़ी होकर पैदा करती हैं रिश्ते में दरार, इन 4 बातों काे अपनाकर कायम रखें प्यार

Image
रिश्ता कोई भी हो, उसमें मज़बूती का बीज समय के साथ ही पड़ता है और रिश्ता मज़बूत बना रहे इसके लिए चंद बातों का ध्यान रखा जाना जरूरीहै। जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं तो न सिर्फ़ वे अपना समय, बल्कि अपना मन, अच्छाइयां, बुराइयां सब एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं। वे न सिर्फ़ अपना अतीत सामने रखते हैं बल्कि भविष्य की योजनाएं भी एक-दूसरे के साथ मिलकर तैयार करते हैं। रिश्तों में छोटी-मोटी तकरारें भी चलती रहती हैं, लेकिन ये छोटी-छोटी बातें बड़ी होकर रिश्ते में दरार पैदा न करें, उसके लिए इन चीज़ों को जीवन में शामिल कर सकते हैं। 1. बातचीत बनाए रखें किसी भी मज़बूत रिश्ते की रीढ़ की हड्डी होती है बातचीत। इसे सुधारने का सबसे अच्छा तरीक़ा होता है कि अपने साथी की बात बिना किसी पूर्व धारणा के सुनें। आपसी बातचीत में कभी भी जीत-हार का कोई स्थान नहीं होता है, बल्कि अपने साथी की बात को इस तरह सुनें-समझें कि आप उन्हें और बेहतर तरीक़े से जानना चाहते हैं। 2. फ़ैसला न लें यदि आपका साथी आपके साथ कोई बात साझा कर रहा है तो उसे इत्मीनान से सुनें। अक्सर होता है कि कोई स्वयं द्वारा की गई भूल, ग़लतियोंके बारे में बात कर...