Posts

Showing posts with the label 1733 August 18

शहीदों की विधवाओं की जिंदगी संवार रहीं सुभाषिनी वसंत, अपने विधवा होने का गम भुलाकर दूर कर रहीं दूसरों का दुख

Image
जब सुभाषिनी वसंत ने शहीद पत्नियों के साथ एक प्रोजेक्ट के तहत फंड जुटाने के लिए बेंगलुरु में कॉर्पोरेट्स के पास जाने की कोशिश की, तो यूनाइटेड ब्रेवरीज ग्रुप में मिले एक अधिकारी के उनसे पूछा कि क्या हम इस समारोह में बियर सर्व कर सकते हैं। वे चुपचाप वहां से चली गईं। लेकिन ये सोचने पर मजबूर हो गईं कि साउथ इंडिया में शहीदों की पत्नियों को लेकर जागरूकता कितनी कम है। वे शहीद जिन्होंने अपने देश के लिए जान की बाजी लगा दी। उनकी पत्नियों को जो सम्मान मिलना चाहिए, वो आज भी यहां नहीं मिला है। तभी सुभाषिनी ये ठान लिया कि वे शहीदों की विधवाओं के हक में काम करेंगी। इसी विचार के साथ उन्होंने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की शुरुआत की। ये संस्था कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जवानों की विधवाओं की मदद के लिए बनाया गया। सुभाषिनी के पति कर्नल वसंत वेणुगोपाल जम्मू-कश्मीर में 31 जुलाई, 2007 में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। पति की मौत के तीन महीने बाद सुभाषिनी ने ''वसंतरत्न फाउंडेशन फॉर आर्ट्स'' की नींव रखी जिसका मकसद शहीदों की विधवाओं की जिंदगी को नई राह दिखाना है। ...

जोमेटो के बाद सूरत की फर्म द्वारा पीरियड लीव देने पर किसी ने कहा अच्छी बात तो कोई कह रहा एक गोली से बंद हो जाता है पीरियड पेन

Image
सूरत की एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने एक स्वागत योग्य कदम उठाया है, इस कंपनी की महिला कर्मचारियों को अब प्रति वर्ष 12 दिन की पीरियड लीव (Period Leave) की सुविधा दी जाएगी। कुछ दिन पहले फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमेटो ने नई पहल चालू करते हुए अपनी महिला कर्मचारियों के लिए प्रति वर्ष 10 दिन की ‘पीरियड लीव’ की घोषणा की थी। 5 हजार कर्मचारियों वाली इस कंपनी के संस्थापक दीपेंदर गोयल ने अपने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर इस पहल के बारे में बताया। ज़ोमेटो से पहले मुंबई स्थित कल्चर मशीन, गुड़गांव की गोज़ूप और कोलकाता की फ़्लाईमाईबिज़ नाम की कंपनी ये पहल कर चुकी हैं। पिछले दिनों बरखा दत्त ने इसका विरोध करते हुए ट्विट किया था कि ये महिलाओं को पीछे धकेलने जैसा है। वे इस मुद्दे को लेकर किसी कीमत पर अपनी धारणा बदलना नहीं चाहती हैं। ## बरखा दत्त की बात का विरोध करते हुए विवेक नांबियार ने ट्विट किया जिन महिलाओं को पीरियड के दौरान दर्द होता है, उनके लिए पीरियड लीव एक अच्छा विकल्प है। अगर आपको इस लीव की जरूरत नहीं है तो आप न लें लेकिन सभी महिलाओं को ये लीव न मिले, ये कहना गलत है। ## इन दोनों से अलग करुण...

11 करोड़ का दुनिया का सबसे महंगा मास्क, 18 कैरेट सोने से बने मास्क में 3600 हीरे जड़े और वायरस से बचाने के लिए एन-99 फिल्टर लगाया

Image
यह है दुनिया का सबसे महंगा कोरोना मास्क। इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए है। इस मास्क को इजरायल के एक ज्वैलर ने अपने अमेरिकी ग्राहक के लिए तैयार किया है। यह मास्क 18 कैरेट सोने से बना है। इसमें 3600 काले और सफेद हीरे जड़े हैं। मास्क को अक्टूबर में डिलीवर किया जाएगा। मास्क में एन-99 फिल्टर लगाया गया मास्क को तैयार करने वाली इजरायली फर्म युवेल के मालिक इसाक लेवी का कहना है कि इसमें एन-99 फिल्टर लगा है जो आपको वायरस के कणों से सुरक्षित रखता है। हम मास्क को जिस ग्राहक के लिए बना रहे हैं वो चीनी आर्ट के संग्राहक हैं और अमेरिका में रहते हैं। मास्क को खास जगहों पर प्रयोग किया जाएगा फर्म के मालिक लेवी कहते हैं कि मुझे नहीं लगता है ग्राहक इतने महंगे को मास्क को पहनकर सुपरमार्केट जाएगा। वह इसे कुछ खास जगहों पर ही इस्तेमाल करेगा। यह उनके लिए खास होगा। 25 आर्टिस्ट की टीम इसे तैयार कर रही इस खास मास्क को तैयार करने के लिए 25 कलाकारों की टीम काम कर रही है। मास्क को तैयार करने के लिए पहले सोने का एक ढ़ांचा तैयार किया गया है। इस पर हीरेजड़ित छोटे-छोटे हिस्से लगाए जा रहे हैं। खास तरह के इक्विपमेंट का प...

ऑस्ट्रेलिया के ओल्ड एज होम में बुजुर्गों ने शुरू किया 'वर्ड्स ऑफ विस्डम ट्रेंड', अपनी सलाह लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए फोटो

Image
कोविड-19 महामारी में अवसाद से बचने के लिए लोग नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के भी नए-नए तरीकों से खुद को व्यस्त रखने की खबरें लगातार आ रही हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एक ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों की कहानी वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के ओरबोस्ट स्थित वाराहाट ओल्ड एज होम ने बुजुर्गों को व्यस्त रखने के लिए ''वर्ड्स ऑफ विस्डम'' नाम से एक ट्रेंड की शुरुआत की है। यहां रहने वाले बुजुर्ग अपने अनुभवों के आधार पर सलाह-मशविरे लिखते हैं और फिर इसकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जाती हैं। 93 साल के टेड ने सलाह दी शादी से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप सही लड़की से शादी कर रहे हैं। उसके बाद दोनों साथ रहते हुए कड़ी मेहनत करें। 88 साल के टॉम ने सलाह दी कि ''मरने के बाद पैसा साथ नहीं ले जा सकते। इसलिए सारा पैसा यही पब पर खर्च कर दीजिए''। वहीं 90 साल की एलीन ने शादी के बारे में लिखा- ''शादी से पहले एक दूसरे को परख लें''। 92 साल के डेविड ने रिलेशनशिप पर लिखा- ''पत्नी से रोज प्यार का इजहा...