Posts

Showing posts with the label 1733 September 03

वीडियो कॉल को दिलचस्प बनाने के 4 तरीके, एक दूसरे से सीखें या पुराने किस्से यादकर माहौल को बनाएं खुशगवार

Image
आजकल हर फोन कॉल या वीडियो चैट महज़ एकाध मिनट के बाद ही औपचारिक सवालों पर आ जाती है। करें क्या, कौन-सी नई बात करें? अगर आपकी भी यही परेशानी है, तो आपको चंद उपाय बताते हैं, जो आपके अपनों के साथ वीडियो कॉल्स को औपचारिकता से बचाकर दिलचस्प बना सकते हैं। आज के दौर में अधिकांश समय घर पर ही गुज़र रहा है। घर से बाहर न तो दोस्तों और क़रीबियों से मुलाक़ात कर सकते हैं और न ही किसी को घर पर बुला सकते हैं। कितना लंबा वक़्त हो चला है अपनों से खुलकर मिले-जुले। इन हालात में वीडियो कॉल ही एक ज़रिया है उनसे संवाद का। इस वर्चुअल मुलाक़ात में जब चाहें और जितना समय चाहें साथ गुज़ार सकते हैं। चलिए, औपचारिक सवालों को परे करके, इन मुलाक़ातों को मज़ेदार बनाते हैं। 1. यादें ताज़ा करें कई बार मोबाइल या सोशल मीडिया पर जब पुरानी तस्वीरें मिलती होंगी, तो दोस्तों और क़रीबियों को दिखाकर यादें ज़रूर ताज़ा करते होंगे। अब उसकी कमी महसूस तो कर ही रहे होंगे। वीडियो कॉल पर यही तस्वीरें उनके साथ बांटकर यादें ताज़ा कर सकते हैं। कई दोस्तों को साथ जोड़कर बातों ही बातों में पुराने क़िस्से और कहानियां याद करते हुए माहौल ख़ुशगवार बना सकते...

ब्रिटेन की प्रतिष्ठित मैगजीन ने केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा को 'टॉप थिंकर 2020' चुना, कोरोना काल में उनके प्रयासों से पाया ये सम्मान

Image
ब्रिटिश पत्रिका प्रोस्पेक्ट ने दुनिया में केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा को 'टॉप थिंकर 2020' के रूप में नामित किया है। प्रॉस्पेक्ट पत्रिका ने 50 शीर्ष 50 विचारकों 2020 ’का चयन किया है। इसमें दार्शनिकों, बुद्धिजीवियों, कलाकारों, वैज्ञानिकों और लेखकों को पाठकों द्वारा मतदान के आधार पर और विशेषज्ञों व संपादकों की पैनल की राय के आधार पर चुना गया है। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न को सूची में नंबर 2 पर रखा गया है। शैलजा का नाम कोरोना काल के दौरान राज्य में समय रहते उचित कदम उठाने के लिए शामिल किया गया। पत्रिका के अनुसार, इस लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए 20,000 से अधिक वोट डाले गए। के के शैलजा इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय महिला हैं। इस मैगजीन ने शैलजा की प्रशंसा करते हुए लिखा, '' साल 2018 में भी शैलजा ने केरल में फैले निपाह वायरस का डटकर सामना किया था''। शैलजा राजनीति में आने से पहले एक शिक्षक थीं। उन्हें लोग 'शैलजा टीचर' भी कहते हैं। इससे पहले भी शैलजा द्वारा कोरोना को रोकने की दिशा में किए गए प्रयासों को तारीफ मिली है।...

कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए 3 अमेरिकी डांसर्स ने किया सराहनीय प्रयास, सारी दुनिया के डांस लवर इस मंच के जरिये बयां कर रहे अपनी भावनाएं

Image
कोरोना वायरस महामारी और बाद में लॉकडाउन के कारण दुनिया भर के सिनेमाघर अभी भी बंद हैं। ऐसे माहौल में तीन साउथ अमेरिकी डांसर्स ने इंस्टाग्राम पर एक डिजिटल डांस-ऑफ की शुरुआत की है। यहां अर्जेंटीना और ब्राजील से लेकर इजराइल और इटली तक के प्रतियोगी अपनी डांस क्लिप्स को पोस्ट कर सकते हैं। आप चाहे दुनिया में कहीं भी हो लेकिन इस मंच के माध्यम से डांस के द्वारा अपनी बात कह सकते हैं। ये डांस कॉम्पिटीशन 6 सितंबर को खत्म हो जाएगा। जजेस डांस वीडियो का आकलन करते हैं इस कॉम्पिटीशन ने दुनिया भर के डांसर्स को अपनी ओर आकर्षित किया है। लॉकडाउन के दौरान ये सभी प्रतिभागी अपने घर में रहते हुए इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। यहां जाने-माने एक्सपर्ट जजेस सारे डांस वीडियो का आकलन करते हैं। इनके लिए दर्शक वोट भी कर सकते हैं। जो वीडियो एक दर्शक होने के नाते आपको पसंद आए, आप उसे लाइक करके डांसर्स का हौसला भी बढ़ा सकते हैं। स्टे होम डांस कॉम्पिटीशिन को शुरू करने वाली तीन डांसर्स में से एक अर्जेंटीना की फेसुन्डो लुक्वी हैं। लोगों को यही मंच देने का प्रयास किया वे कहती हैं ''लॉकडाउन के दौरान ...

पर्वतारोही अनीता कुंडू को मिला तेनजिंग नोर्गे नेशनल ऐडवेंचर्स अवार्ड, अपने पिता के गुजर जाने के बाद मां और चाचा के सपोर्ट से पाई सफलता

Image
हरियाणा की पर्वतारोही अनीता कुंडू ने एक बार फिर इतिहास रचा है। अनीता को प्रतिष्ठित तेनज़िंग नोर्गे नेशनल अवार्ड-19 के लिए चुना गया। यह अवार्ड उन्हें 29 अगस्त को एक वर्चुअल प्रोग्राम में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से दिया गया। अनीता ने यह अवार्ड 'लैंड ऐडवेंचर' कैटेगरी में जीता। चार बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की अनीता कुंडू पहली महिला पर्वतारोही हैं, जिन्होंने विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत एवरेस्ट पर नेपाल और चीन दोनों तरफ़ से चढ़ाई पूरी की है। अनीता ने अब तक कुल चार बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की, जिसमें से उन्होंने तीन बार सफलता हासिल हुई। अनीता ने 2013 में नेपाल के रास्ते, 2017 में चीन के रास्ते और 2019 में माउंट एवरेस्ट फतेह करने में सफलता पाई। तूफान के कारण लौटना पड़ा था साल 2015 में 22 हजार फुट की चढ़ाई के बाद अनीता को तूफान के कारण लौटना पड़ा था। अनीता चाहती हैं कि देश का हर युवा अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों से लड़ें। आप संघर्ष को अपना साथी बनाकर ही जीत सकते हैं। आपके लिए जरूरी है अपना लक्ष्य बनाएं और उसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करें। सफलता ...