सर्दी के मौसम में गर्माहट के लिए इलेक्ट्रिक फुट वॉर्मर खरीदें, कॉर्डलेस इलेक्ट्रिक केटल्स भी आएंगी आपके काम
ठंड का मौसम अब रंग दिखाने लगा है। हर वक्त गर्माहट चाहिए तो ये प्रॉडक्ट्स इस मौसम में राहत पहुंचा सकते हैं। इसकी कीमत कम होने की वजह से आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं। इस मौसम में गिफ्ट देने के लिए भी यह आइडिया परफेक्ट है। इलेक्ट्रिक फुट वॉर्मर पैर में मोटे मोजे चढ़ाकर परेशान हैं, पंजों को असली गर्माहट देना चाहते हैं तो फुट वॉर्मर सही चॉइस है। इलेक्ट्रिक हीटेड वॉर्मर से बैठकर काम करना आसान है, ये नींद भी टूटने नहीं देता। अब ये कई डिजाइन्स में मिलने लगे हैं। ये फुटरेस्ट जैसे भी हैं, वॉर्मिंग पैड जैसे भी। इनमें टाइमर भी मिल रहे हैं और लंबी बैट्री लाइफ भी। वॉटरप्रूफ डिजाइन इन्हें सुरक्षित बनाती है। इनकी रेंज 1500 रुपए से शुरू होकर 15000 रुपए तक जाती है। कॉर्डलेस इलेक्ट्रिक केटल्स गर्म कॉफी के लिए बार-बार किचन में जाना झंझट लगता है तो कॉर्डलेस इलेक्ट्रिक केटल्स की नई रेंज हर कमरे में रखी जा सकती है। ये इतनी हल्की है कि कुछ मॉडल्स का वजन 450 ग्राम से भी कम है। इनमें 360 डिग्री कॉर्डलेस बेस दिया जा रहा है। अपनी पसंद अनुसार प्लास्टिक या स्टील बॉडी ली जा सकती है। फिल्टर फीचर भी इनमें आ रहा...