पंजाब के अभिजीत ने शादी में मेहमानों को गिफ्ट लाने से मना किया, समारोह में एक कलेक्शन बॉक्स रखा ताकि किसानों की मदद हो सके

जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है, तब से पंजाब के किसानों ने शादी-ब्याह जैसे अवसर पर भी कहीं जय जवान-जय किसान के नारे लगाकर तो कहीं शादी में जमा राशि को किसानों का सहयोग देने के लिए दान किया है। हाल ही में पंजाब के श्री मुख्तार साहिब में रहने वाले एक परिवार ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए शादी में मेहमानों से गिफ्ट न लाने का आग्रह किया। इसके बजाय उन्होंने लिफाफे के लिए एक कलेक्शन बॉक्स रखा।

वे इस शादी में जमा राशि का उपयोग किसानों की मदद के लिए करना चाहते हैं। जिस लड़के की यहां शादी हो रही है उसका नाम अभिजीत सिंह है। अभिजीत ने बताया किसानों का संघर्ष हम सबका संघर्ष है। हम सबको उनकी मदद करना चाहिए।

खासतौर से युवाओं को किसानों का साथ देना चाहिए। सिर्फ अभिजीत ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार किसानों का समर्थन कर रहा है। इसी तरह मुक्तसर जिले के मलोट कस्बे के पास एक गांव में परिवार ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर फंड इकट्‌ठा करने का फैसला किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abhijeet from Punjab refused to bring gifts to the guests at the wedding, instead put a collection box here so that they can help the farmers with this amount


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/344Qcwq

https://ift.tt/2W0XFby

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी