Posts

Showing posts with the label 1733 December 22

मुंबई की तरुणा सेठी का करूणा क्विल्ट मूवमेंट, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बना रहीं ब्लॉक प्रिंट से लेकर पैचवर्क वाली रजाईयां

Image
तरुणा सेठी 2015 में अमेरिका से मुंबई आ गई। यहां आने के बाद उन्होंने रजाई बनाने का काम शुरू किया। महामारी के बीच अगस्त से तरुणा ने 'करूणा क्विल्ट मूवमेंट' की शुरुआत की। तब से तरुणा फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए रजाई बना रही हैं। 15 नवंबर से अब तक वे 100 रजाई बनाकर इन वर्कर्स में मुफ्त बांट चुकी हैं। तरुणा अगस्त 2021 तक 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर 1,000 रजाई बनाकर फ्रंटलाइन वर्कर्स में बांटने की ख्वाहिश रखती हैं। वे कहती हैं - ''ऐसे सभी लोग जो कोरोना काल में लोगों की सेवा के काम से जुड़े हैं, ये रजाई मुफ्त में पा सकते हैं। जैसे एक ड्राइवर जो हॉस्पिटल से लेकर ऑपरेशन थियेटर में मरीजों के लिए जरूरी सामान पहुंचाता है। ऐसे ड्राइवर्स या हमारी जिंदगी बचाने वाले अन्य क्षेत्रों में भी काम कर रहे लोगों तक मैं रजाई पहुंचाना चाहती हूं''। तरुणा ने कुछ सालों पहले फ्लोरिडा में रहते हुए पैचवर्क वाली रजाईयां बनाना सीखा था। वहां उसने देखा कि कुछ सामाजिक आंदोलन के तहत लोग ब्लॉक्स बनाकर रजाई बनाने वाली संस्था को दान करते हैं। इन ब्लॉक्स का इस्तेमाल पैचवर्क वाली रजाई बनाने में किया जाता ह...

ऑस्ट्रेलिया के एक कपल ने अपने बेटे का नाम रखा डोमिनिक, पिज्जा रेस्टोरेंट ने दिया मालामाल कर देने वाला ऑफर

Image
9 दिसंबर 2020 को क्लेमेंटाइन ओल्डफिल्ड और एंथोनी लॉट के घर बेटे का जन्म हुआ। जब ओल्डफील्ड प्रेग्नेंट थी, तभी इस कपल ने मिलकर होने वाले बच्चे का नाम डोमिनिक सोच लिया था। लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि डोमिनिक के पैदा होने की खुशी डोमिनोज द्वारा दोगुनी हो जाएगी। दरअसल एक ऑस्ट्रेलिया डोमिनोज ने अपनी फास्ट फूड चेन की 60 वीं एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये एक कॉम्पिटीशन अनाउंस किया था जो 9 दिसंबर तक चलने वाली थी। इसके अंतर्गत 9 दिसंबर को पैदा हुए जिस बच्चे का नाम डोमीनिक या डोमिनीक्यू रखा जाएगा, उसे 60 साल तक के फ्री पिज्जा की राशि बतौर इनाम में दी जाएगी। फोटो साभार : dailymail.co.uk इत्तेफाक से ओल्डफिल्ड और एंथोनी के बेटे का जन्म भी 9 दिसंबर को हुआ था। वह ऑस्ट्रेलिया में अकेले ऐसे पेरेंट्स थे जिन्होंने उस दिन अपने बच्चे को डोमिनिक नाम दिया था। सिडनी के रॉयल प्रिंस एलफ्रेड हॉस्पिटल में सुबह 1 बजकर 45 मिनट पर डोमिनिक का जन्म हुआ था। हालांकि इस कपल को डोमिनोज के ऑफर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस बारे में एंथोनी को उस वक्त पता चला जब उसकी मां ने मजाक के तौर पर उसे बता...

लॉस एंजिल्स की एंजेला ने सोशल मीडिया पर बयां किया रेस्टोरेंट मालिकों का दर्द, राजनैतिक डिबेट का विषय बनी उनके मन की बात

Image
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाली एंजेला मार्सडेन 'पाइनेप्पल हिल' नाम से रेस्तरां और बार चलाती हैं। 4 दिसंबर को एंजेला ने सोशल मीडिया पर 2 मिनट का एक वीडियो डाला। वीडियो में उन्होंने अपना दुख बयां कि कैसे एलए के रेस्तरां संचालकों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। एंजेला ने कहा कि सरकार के कहने पर उन्होंने सबकुछ किया। ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर कोरोना वायरस प्रोटोकॉल पर 60 हजार डॉलर खर्च किए। लेकिन अब नए प्रतिबंधों से उनका काम ठप्प हो गया है। एंजेला के इस वीडियो ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। एलए में विपक्षी पार्टी रिपब्लिकंस ने इसे मुद्दा बना लिया है। रिपब्लिकंस, डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। एंजेला का फॉक्स न्यूज पर लगातार इंटरव्यू प्रसारित हो रहा है। हालांकि एंजेला कहती हैं कि वह किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं हैं। वह सिर्फ अपना और अपने कर्मचारियों का भला चाहती हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने अपना पूरा बचपन रेस्तरां में काम करते हुए बिताया। सालभर पहले तक वह रेस्तरां में काम करने वाले सबसे खुशहा...

यूपी में डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा खादी मास्क, इसके जरिये विश्व रिकॉर्ड बनाने की हो रही तैयारी

Image
यूपी में खादी के कपड़े से दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनने जा रहा है। यह मास्क 150 वर्ग मीटर आकार का होगा। यह देश के कई राज्यों में प्रदर्शित किया जाएगा लेकिन अभी तक तारीखों को लेकर घोषणा नहीं की गई है। खादी और ग्रामोद्योग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि इसके लिए हर जिले से दो मीटर खादी का कपड़ा एकत्रित किया जा रहा है। इससे विशाल मास्क बनाकर विश्व रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है। फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी यह मास्क बनाएंगे। हॉट एयर बैलून से इसका डिस्प्ले करके यह संदेश दिया जाएगा कि सभी को मिलकर कोरोना से लड़ना है और इसे हराना है। अपर मुख्य सचिव के अनुसार, उत्तरप्रदेश में खादी और हथकरघा की समृद्ध विरासत है। भारत की आजादी से पहले भी महात्मा गांधी ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर विशेष बल दिया था। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए खादी को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। खादी की लोकप्रियता को और अधिक बढ़ाने के लिए इसे फैशन से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा जनवरी 2021 में खादी वस्त्र प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें रीना ढाका, रितु बेरी, मनीष मल्होत्रा सहित प्रसिद्ध फैश्न डिजाइनरों द्वारा तैया...

गेहूं के आटे में सूजी मिलाकर बनाएं बेड़मी पूरी; आलू झोल की सब्जी, बूंदी का रायता या चटनी के साथ सर्व करें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Make badmi puri by mixing semolina in wheat flour, serve it with aloo jhol sabzi, boondi raita or chutney. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nHLexp https://ift.tt/3rkAxDq