Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:07PM

पियाली सरकार ने क्रिसमस पर बनाएं यूनिक केक, अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टीज के चिन्ह बनाकर कस्टमर को किया इम्प्रेस

Image
केक बनाने के शौकीन ऐसे कई लोग हैं जो अलग-अलग फ्लेवर और थीम के साथ इसे बनाना पसंद करते हैं। क्रिसमस के करीब आते ही हर साल तरह-तरह के केक की डिमांड यूं भी बढ़ जाती है। इसी बीच पॉलिटिकल पार्टीज के चिन्हों को केक पर बनाने वाले पियाली सरकार का प्रयास क्रिसमस पर चर्चा में है। कोलकाता की रहने वाली पियाली सरकार ने अपनी सहेली के साथ मिलकर इन केक को बनाया। इस पर पॉलिटिकल पार्टीज जैसे भाजपा और कांग्रेस पार्टी के चिन्ह बनाकर आइसिंग की गई है। पियाली ने बताया- ''मैं और मेरी फ्रेंड लंबे समय से केक बना रहे हैं। हमने सोचा कि इस बार कुछ ऐसा केक बनाएं जो सबसे हटकर हो। तभी ये ख्याल आया कि अगले साल चुनाव होने वाले हैं। इसलिए अगर चुनाव चिन्हों को केक पर बनाया जाए तो लोग पसंद करेंगे''। उनकी सोच तब सही साबित हुई जब कई लोगों ने इन केक की तारीफ की और इसे खरीदा। पियाली ने हर दिन इसी तरह के कम से कम पांच केक बनाकर बेचे। इस क्लासिक क्रिसमस डेजर्ट ने कई लोगों को प्रभावित किया। पियाली के अनुसार, ''मैंने भाजपा के लोगो वाला एक केक बनाया जो मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने ये केक क्रिसमस के लिए बन...

कविता और उनकी बेटी आकृति गुप्ता ने ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर के लिए 'कैन्फेम' लॉन्च किया ताकि ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित महिलाओं को कम कीमत में कृत्रिम अंग मिल सकें

Image
कैंसर पीड़ित स्टूडेंट नितिन के पास अपना इलाज कराने के पैसे नहीं थे। ऐसे मुश्किल वक्त में उसे एक डॉक्टर ने सलाह दी कि कविता गुप्ता कैंसर पीड़ितों की मदद करती हैं। तब नितिन कविता से मिला। कविता ने न सिर्फ नितिन के इलाज में मदद की बल्कि वह उसकी पढ़ाई में भी मदद कर रही हैं। कविता गुप्ता फरीदाबाद में रहती हैं। उनकी पति अरुण गुप्ता सीए हैं जिन्हें 2011 में ब्लड कैंसर हुआ था। कविता ने तीन साल तक पति का इलाज कराया और अरूण ठीक हो गए। लेकिन अरुण की नौकरी छूट गई। अरुण ने कैंसर के इलाज के दौरान कैंसर से जूझ रहे मरीजों की तकलीफों को देखते हुए कविता के साथ मिलकर अपने अभियान 'विन ओवर कैंसर' की शुरुआत की। कविता को कैंसर पेशेंट की भलाई के लिए कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हीं दिनों अरुण को इस बात का भी अहसास हुआ कि कैंसर पेशेंट्स के परिवारों को कमाई के तरीके बताना भी जरूरी है ताकि इस बीमारी के बाद आने वाले आर्थिक संकट से निपटा जा सके। इसी विचार के साथ इस परिवार ने पूरे भारत में 65,000 स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स शुरू किए। इसके अलावा कविता ने अपने पति के इलाज के दौरान लंबा समय अस्पता...