पियाली सरकार ने क्रिसमस पर बनाएं यूनिक केक, अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टीज के चिन्ह बनाकर कस्टमर को किया इम्प्रेस
केक बनाने के शौकीन ऐसे कई लोग हैं जो अलग-अलग फ्लेवर और थीम के साथ इसे बनाना पसंद करते हैं। क्रिसमस के करीब आते ही हर साल तरह-तरह के केक की डिमांड यूं भी बढ़ जाती है। इसी बीच पॉलिटिकल पार्टीज के चिन्हों को केक पर बनाने वाले पियाली सरकार का प्रयास क्रिसमस पर चर्चा में है।
कोलकाता की रहने वाली पियाली सरकार ने अपनी सहेली के साथ मिलकर इन केक को बनाया। इस पर पॉलिटिकल पार्टीज जैसे भाजपा और कांग्रेस पार्टी के चिन्ह बनाकर आइसिंग की गई है। पियाली ने बताया- ''मैं और मेरी फ्रेंड लंबे समय से केक बना रहे हैं। हमने सोचा कि इस बार कुछ ऐसा केक बनाएं जो सबसे हटकर हो। तभी ये ख्याल आया कि अगले साल चुनाव होने वाले हैं। इसलिए अगर चुनाव चिन्हों को केक पर बनाया जाए तो लोग पसंद करेंगे''। उनकी सोच तब सही साबित हुई जब कई लोगों ने इन केक की तारीफ की और इसे खरीदा। पियाली ने हर दिन इसी तरह के कम से कम पांच केक बनाकर बेचे।

इस क्लासिक क्रिसमस डेजर्ट ने कई लोगों को प्रभावित किया। पियाली के अनुसार, ''मैंने भाजपा के लोगो वाला एक केक बनाया जो मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने ये केक क्रिसमस के लिए बनाया। मेरा ये आइडिया सही साबित हुआ। मैंने इस केक की कीमत कम रखी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद सकें। मैं चाहती हूं कि लोग इन केक के बारे में जानें और अन्य लोगों को भी बताएं। मुझे एक केक बनाने में एक घंटा लगता है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के चिन्ह वाले केक लोगों की पहली पसंद हैं। मुझे इन्हें बनाने के ऑर्डर न सिर्फ राजनैतिक पार्टी द्वारा बल्कि आम लोगों से भी मिल रहे हैं''।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pkKqPy
https://ift.tt/2KVdgqY
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com