Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:28PM

ट्रेडिशनल जॉब से कुछ अलग करना चाहती थी सरस्वती, हाइपर रियलिस्टिक फूड पेंटिंग ने दिलाई सारी दुनिया में शोहरत

Image
सरस्वती टीके एक हाइपर रियलिस्टिक आर्टिस्ट हैं। उनकी पैदाइश चेन्नई में हुई। पॉन्डिचेरी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने शादी की और वे यूएई चली गईं। उसके बाद लगभग दस साल तक वे सिंगापुर रहीं और फिर न्यूजर्सी में सेटल हुईं। हाइपर रियलिस्टिक फूड आर्ट में विशेष योग्यता रखने वाली इस आर्टिस्ट की राह बिल्कुल आसान नहीं थी। कई जगह से रिजेक्ट होने के बाद उसने कैसे ये मुकाम हासिल किया, जानिए उन्हीं की जुबानी : मेरा विश्वास कभी भी ट्रेडिशनल जॉब करने में नहीं रहा। कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के बाद मैंने कुछ समय तक जॉब की। लेकिन जल्दी ही मैं एक जैसे रुटीन से बोर हो गई। 2007 और 2008 के बीच जब मैंने पेरिस के प्रतिष्ठित म्युजियम और सिंगापुर की आर्ट एग्जीबिशन के दौरान कई पेंटर्स की ड्राइंग देखी तो मेरी रुचि इस विषय में हुई। उन्हीं दिनों मैंने पेंटिंग को अपना करिअर बनाने का फैसला किया। अपने काम की शुरुआत में मैंने स्केचिंग सीखी। एक दिन इंटरनेट पर ड्राइंग्स के ट्यूटोरियल्स सर्च करते हुए मेरी नजर अचानक ही पेंटिंग के कुछ वीडियोज पर गई। तब मैंने कैनवास पर ऑइल पेंटिंग करना शुरू किया। ...