शादी में बेहद कम और खास लोगों को बुलाकर छोटी सेरेमनी करें, हर समारोह में मेहमानों को बुलाकर भीड़ जमा करने से बचें
कोरोना वायरस का असर शादियों पर भी दिख रहा है। कोविड दौर में शादी का खाना कैसा हो? किस तरह मेहमानों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए? कैसे हैंड सैनिटाइज़र और मास्क के साथ ट्रेंडी दिखा जाए? थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन की मदद से कोविड दौर में भी एक ड्रीम वेडिंग प्लान की जा सकती है। चलिए जानते हैं कैसे : मिनीमोनी- छोटी सेरेमनी मिनीमोनी मतलब मिनी-सेरेमनी। इस तरह की शादी में बेहद कम और खास लोग ही बुलाए जाते हैं। इस मिनी समारोह में आप अपनी शादी का जोड़ा पहनेंगे, शादी का छोटा-सा मंच भी तैयार करेंगे, फोटोबूथ तैयार कर फोटोग्राफ्स लेंगे। लेकिन फेरे नहीं लेंगे। पूरी शादी की तारीख मिनीमोनी के बाद की ही निकालेंगे जिसमें बेहद कम लोगों के साथ छोटा-सा आशीर्वाद समारोह भी रख सकेंगे। माइक्रो वेडिंग : कम मेहमानों वाली शादी इस तरह की शादी में 20 से भी कम मेहमान बुलाए जा सकते हैं। इस तरह की शादी उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जिन्हें इंटिमेट वेडिंग्स पसंद हैं। अपने बजट को अच्छा खाना, मनोरंजन और किसी खास जगह पर खर्च कर सकते हैं। माइक्रो वेडिंग के बाद रिसेप्शन प्लान करने की जरूरत नहीं है। शिफ्ट वेडिंग : ...