सूरत के 25 वर्षीय ज्वेलर ने बनाई 12,638 हीरों से जड़ी नायाब अंगूठी, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

भारत के डायमंड हब सूरत के 25 साल के एक ज्वेलर हरीश बंसल ने 12,638 छोटे-छोटे हीरों से जड़ी फूल के आकार की एक अंगूठी बनाई है। इस अंगूठी का नाम दी मैरीगोल्ड-दी रिंग ऑफ प्रॉस्पेरिटी नाम की इस गोलाकार अंगूठी का वजन 165 ग्राम से कुछ अधिक है। इसे सबसे अधिक हीरो वाली अंगूठी के लिहाज से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इससे पहले भी सबसे ज्यादा हीरों वाली अंगूठी बनाने का विश्व रिकॉर्ड भारत में ही बना था। इस अंगूठी में 7,801 छोटे-छोटे हीरे लगे थे।

हरीश का इस अंगूठी को बेचने का कोई इरादा नहीं है। उनके लिए ये अंगूठी अनमोल है। उन्हें इस अंगूठी को बनाने पर गर्व है। वे पिछले दो साल से इसे बनाने में मेहनत कर रहे थे। उन्हीं दिनों हरीश ने सूरत में रिंग मेकिंग आर्ट सीखा था। इसे बनाने के दौरान सबसे पहले उसने अंगूठी में 10,000 हीरे लगाए। लेकिन एक बार जब दोबारा इसे डिजाइन किया तो हीरों की संख्या 12,638 कर दी। हरीश इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानते हैं। इसे बनाने का आइडिया उन्हें दो साल पहले उस वक्त आया जब वे सूरत की वेस्टर्न सिटी में ज्वेलरी डिजाइन की पढ़ाई कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
25-year-old jeweler from Surat created 12,638 diamond-studded unsurpassed ring, found in Guinness Book of World Records


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gdc91b

https://ift.tt/3gebmx3

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी