Posts

Showing posts with the label 1733 August 16

इंटरनेट पर वायरल हो रही कोलकाता की 93 साल की दादी मां, 'आँख मारे' गाने पर किया डांस मूव्स बटोर रहा तारीफे

Image
हाल ही में अपना 93वां जन्मदिन मनाने वाली कोलकाता एक बुज़ुर्ग महिला ने इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। अपने जन्मदिन के मौके पर दादी मां का डांस मूव्स सोशल मीडिया यूजर को काफी पसंद आ रहा है। यह बुज़ुर्ग महिला 2018 में आई सिम्बा के एक हिट गाने 'आँख मारे' पर डांस करती नजर आ रही हैं। पोते ने शेयर की वीडियो इस वीडियो को उनके पोते गौराव साहा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में बैलून्स, हैट और चॉकलेट केक के साथ यह बुजुर्ग महिला अपना जन्मदिवस मनाती नजर आ रही हैं। सुनहरी बॉडर वाली साड़ी और सोने का हार पहनी वह काफी खूबसूरत लग रही दिख रही हैं। 5 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो 10 अगस्त को जब से उनके पोते ने फेसबुक पर यह वीडियो शेयर किया, वह देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो को अभी तक करीब 45,000 लोगों ने शेयर किया है, जबकि 5 लाख 73 हजार बार देखा जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Meet 93-year-old lady from Kolkata, who is going viral on the internet for her stunning dance moves on the 'Aankh Mare' from...

डिनर में बनाएं आलू पनीर रोस्टी और दही वड़ा, लौकी की मिठाई से मुंह मीठा कर आज के दिन को बनाएं खास

Image
संडे के दिन आप मीठी और नमकीन हर तरह की डिशेज बनाकर इस दिन को खास मना सकती हैं। अगर आप ज्यादा तला-भुना खाना पसंद नहीं करतीं तो कम तेल में इसे बनाकर सबका दिल जीत लें। दही वड़े को साबूदाने और सिंघाड़े से बनाएं। इसके अलावा इसे मूंग या उड़द की दाल से भी बनाया जा सकता है। लौकी की मिठाई को सजाने के लिए आप मार्केट में मिलने वाले चांदी के वर्क भी यूज कर सकती हैं। विधि : - आलू, पनीर, काली मिर्च, हरी मिर्च, नमक, हरा धनिया, राजगिरे का आटा अच्छी तरह से मिलाएं। अब पैन गर्म करें। - इसमें आलू का मिश्रण डालकर गोल आकार में पतला फैलाएं। दोनों तरफ़ से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें। - ऊपर से तिल डालकर हल्का-सा सेंक लें। गरमा-गरम रोस्टी दही के साथ परोसें। विधि : - लौकी को कद्दूकस करें। पैन में घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस लौकी डालकर 10 मिनट तक पकाएं। - अब दूध पाउडर और 1/2 कप शक्कर डालकर चलाएं। इसमें फूड कलर मिलाएं। तैयार लौकी को ठंडा होने के लिए रखें। - इस बीच अलग से पैन में खोया डालकर 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। बची हुई शक्कर और केसर का दूध डालकर मिलाएं। इसे भी ठंडा कर लें। - एक बाउल में गुलकंद और ...

कागज के बॉक्स से कलाकृति बनाने में माहिर हैं जापानी आर्टिस्ट हारुकी, इनसे आप भी सीख सकते हैं सबको पसंद आने वाला किरिगामी आर्ट

Image
कुछ लोग इतने क्रिएटिव होते हैं कि वे किसी भी वेस्ट से बेस्ट चीजें बना लेते हैं। वे बनाते भी ऐसा है कि दुनिया तारीफ करने पर मजबूर हो जाए। ऐसे ही एक आर्टिस्ट का नाम है हारुकी जो जापान में रहते हैं। असाधारण प्रतिभा वाले हारुकी चॉकलेट के खाली बॉक्स, खिलौने, आइसक्रीम और स्कॉच के बॉक्स जैसे सभी तरह के वेस्ट मटेरियल से बेहद खूबसूरत आकृतियां बना देते हैं। यहां तक कि इन्होंने खाली बॉक्सों को संपूर्ण विज्ञान में बदलने की महारत हासिल की हुई है। हर बॉक्स में दिखती है इन्हें कोई आकृति छोटी से लेकर बड़ी वस्तुएं आजकल कागज के बॉक्सों में ही आने लगी हैं। हम सोचते हैं कि यह बॉक्स हमारे किस काम के है इसलिए हम उन्हें कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन हारुकी जब भी कोई बॉक्स देखते हैं तो उन्हें उसमें कुछ आकृतियां नजर आती हैं। वे उसे असल जिंदगी का हिस्सा बना देते हैं और एक नया रूप देने में लग जाते हैं। बेशुमार कैरेक्टर बनाए इनके इंस्टाग्राम पेज पर खाली बॉक्सेस से बने कमाल के स्ट्रक्चर देखने को मिलेंगे जैसे- सुंदर वस्तुएं, सुपरहीरो, एक्शन कैरेक्टर, कार्टून कैरेक्टर, जानवर, मजेदार किरदार, घुड़सवार सैनिक, टॉय...

चेन्नई की पांच साल की संजना ने बनाया रिकॉर्ड, 13 मिनट में बिना रुके चलाए 111 तीर

Image
पांच साल की उम्र में चेन्नई की रहने वाली संजना ने वह काम कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाएं। संजना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिना रुके सिर्फ 13 मिनट में 111 तीर चलाए। संजना ने तीरंदाजी में जो रिकॉर्ड बनाया, वो आज तक प्रोफेशनल खिलाड़ी भी नहीं बना पाए हैं। 10 साल की उम्र तक बनाएगी रिकॉर्ड बेटी की इस उपलब्धि पर संजना के पिता, प्रेम ने कहा कि "संजना ये रिकॉर्ड बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह स्वतंत्रता दिवस पर हर साल एक रिकॉर्ड बनाएगी, जब तक वह 10 साल की नहीं हो जाती है। इसके बाद वह साल 2032 वह में ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण लेंगी और कई स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश को गौरवान्वित करेंगी।" रिकॉर्ड को गिनीज बुक ने दर्ज करने की तैयारी संजना इस दुनिया की एक मात्र ऐसी बच्ची है, जिसने सिर्फ 13 मिनट में 111 तीर चलाए। इतना ही नहीं इस दौरान उसने 15 सेकेंड के अप-डाउन पोजिशन में भी यह कारनामा कर दिखाया। अब उसके इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक में दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Meet Five-year-old Sanjana of Chennai who s...

लहसुन- प्याज और अदरक- शहद चाय की मदद से पाएं खर्राटों से निजात, जानें 6 घरेलू उपाय जिनसे दूर होगी यह समस्या

Image
खर्राटे आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन मुख्य कारण है अधिक वजन होना। एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य बीएमआई 19 से 20 के बीच होना चाहिए। यदि यह 25 से अधिक है तो अधिक वजन का संकेत है। इसलिए वजन को नियंत्रित रखकर और कुछ घरेलू तरीके अपना कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं। अदरक- शहद की चाय अदरक और शहद रसोई में मिलने वाली बेहद आम सामग्रियां है। अदरक और शहद की चाय पेट दर्द, खांसी, सर्दी, वजन घटाने और दिल की समस्याओं से लड़ने में मदद करती है। यह गले को आराम देने के साथ ही खर्राटों को रोकती है। दिन में दो बार अदरक और शहद की चाय पीने से आराम मिलेगा। लहसुन- प्याज लहसुन और प्याज का सेवन करने से गले में दर्द और सूजन कम होती है और ये स्लीप एपनिया से भी बचाव करता है। इन्हें भोजन में शामिल करें, लेकिन इसका बहुत जल्द असर नहीं, दिखेगा बल्कि धीरे-धीरे आराम होगा। पुदीना तेल पुदीना गले और नाक की नली की सूजन को कम करने में सहायक है, जिससे आपको आसानी से सांस लेने में मदद मिलती है। पानी में पुदीना तेल की कुछ बूंदें डाले और सोने से पहले इस पानी से गरारे करें। प्रक्रिया को दोहराने से जल्दी आराम मिलेगा। फलो...

रतन के दिल का हाल जानकर मां का फैसला बयां करती कहानी 'अनुकम्पा', कोरोना काल में कामवाली बाई की हालत बताती शॉर्ट स्टोरी 'बचाव'

Image
कहानी : अनुकम्पा लेखक : मो. अशरफ रतन के घर में दाख़िल होते ही हमेशा की तरह पिता माखन बाबू की चिक-चिक उसके कानों में पड़ी- ‘सारा दिन आवारागर्दी करना और घर आकर मुफ़्त की रोटी तोड़ना, बस यही काम रह गया है तुम्हारे जीवन में! कुछ तो सीखो अपने बड़े भाई से।’ रतन ने अपने बड़े भाई सुजीत की ओर देखा, उसके चेहरे के भाव भी रतन को दुत्कार ही रहे थे। बग़ैर कोई प्रतिक्रिया दिए रतन अपने कमरे में चला गया। ये इस घर का रोज़ का नाटक था। रतन चाहे देर आए या सवेर, माखन बाबू उसके ही इंतज़ार में बैठे रहते थे। उसे खरी-खोटी सुनाते, फिर रतन अपने कमरे में और सब लोग अपने-अपने काम में लग जाते। फिर उसकी मां कमला चुपके से उसका खाना उसके कमरे में दे जातीं। अगले दिन फिर वही दिनचर्या। सुबह-सुबह सुजीत का दुकान के लिए निकल जाना, फिर माखन बाबू का ऑफिस के लिए, और निकलते वक़्त कमला को दो खरी-खोटी सुनाकर जाना। एक दिन सुबह-सुबह मूसलधार बारिश हो रही थी और गली में बिजली के खंभे पर अब तक लाइट जलती देख माखन बाबू भुनभुनाते हुए बिना चप्पल-छाता के निकल गए, ‘अगर एक दिन भी मैं ये लाइट बंद न करूं तो सारा दिन जलती ही रहेगी। ऐसा लगता है, मोहल्ल...

एक जैसे नाश्ते को बदलने के लिए ट्राय करें मसाला इडली, गोभी साग और इमली की चटनी से मेहमानों को करें इम्प्रेस

Image
खाने का एक जैसा टेस्ट अच्छा होने के बावजूद ऊब पैदा कर सकता है। अगर आप एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो घर में बनने वाले नाश्ते या खाने में थोड़ा सा बदलाव करके देखें। ये चेंज आपके साथ-साथ बच्चों को भी पसंद आएगा। विधि : - पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। इसमें प्याज़ और हरी मिर्च डालें। हल्का-सा नमक छिड़ककर कुछ देर भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 30 सेकंड तक भूनें। इसे तब तक पकाना है जब तक कच्चे लहसुन की महक ख़त्म न हो जाए। - इसमें टमाटर डालकर मुलायम होने तक पकाएं। अब दो बड़े चम्मच पानी मिलाएं। इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और सांभर मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और कुछ देर पकाएं। - अब इसमें कटी हुई इडली डालकर अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि मसाला इसमें लिपट जाए। ऊपर से कटा हरा धनिया मिलाएं। विधि : - गोभी के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर 5-10 मिनट तक उबालें। इस बीच मूंगफली, लहसुन और हरी मिर्च बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और राई तड़काएं। - इसमें छिला और कटा हुआ बैंगन डालकर 2 मिनट तक पकाएं। गोभी का साग डालकर 2 मिनट तक भूनें। फिर कट...

बच्चों में बचपन से डालें अच्छी आदतें, उसे रोज एक पेज पढ़ने को कहें, अपने डॉगी की देखभाल का जिम्मा देकर उसे बनाएं होनहार

Image
बच्चे की इस दुनिया के लिए तैयार होने की प्रक्रिया स्कूल जाने के बाद शुरू नहीं होती, बल्कि बचपन से ही आरंभ हो जाती है। वह जो देखता है, सुनता है, उसको समझने और सीखने भी लगता है। इसलिए उसके कच्चे मन की मिट्टी में उन गुणों को रोपें, जिनकी छाया में उसका ही नहीं, उससे जुड़े लोगों का जीवन भी सुखमय हो जाए। बच्चों का भविष्य आज पर निर्भर करता है। अगर उन्हें अभी से शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करेंगे, तो आगे चलकर वे हर चुनौती का सामना आसानी से कर सकेंगे। इसके अलावा भविष्य में वे कैसे इंसान बनकर उभरते हैं, ये भी आज पर निर्भर करता है। बच्चों को रोज़ाना कुछ ऐसे अभ्यास कराएं, जिनसे दिमाग़ तेज़ होगा, शारीरिक रूप से मज़बूत बनेंगे और अच्छे इंसान बनकर उभरेंगे। इसके लिए तैयारी आज ही से शुरू करनी होगी। नैतिक कहानियां सुनाएं अगर बच्चों में शुरू से ही अच्छे संस्कार डाल दिए जाएं, तो आने वाले समय में वे बेहतर इंसान बनकर उभरते हैं। वे अच्छी भावनाएं रखें, सही और ग़लत में अंतर समझें, इसके लिए उन्हें नैतिक कहानियां सुनाएं। शिशुकाल से ही रोज़ एक कहानी की आदत डालना शुरू करें। उन्हें कहानियां पढ़कर सुनाने से उनकी स...

पत्नी की याद में मोम की प्रतिमा बनाई, उसके साथ ही नए घर में किया गृह प्रवेश; 2017 में कार एक्सीडेंट में हुई थी पत्नी माधवी की मौत

Image
कर्नाटक ने एक पति ने पत्नी को अनोखी श्रद्धांजलि दी है। उद्योगपति श्रीवास गुप्ता ने अपनी पत्नी माधवी के लिए घर में मोम की प्रतिमा बनवाई है। श्रीनिवास ने अपनी पत्नी माधवी की सिलिकॉन वैक्स की प्रतिमा के साथ अपने नए घर का गृह-प्रवेश किया। उनकी पत्नी माधवी की जुलाई 2017 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रतिमा देखकर हर कोई हैरान गृह प्रवेश के दौरान जब मेहमान घर पहुंचे तो माधवी को बैठा देखकर हैरान रह गए। प्रतिमा काफी हद तक वास्तविक लग रही थी। इस दौरान लोग प्रतिमा के साथ तस्वीरें लेते नजर आए। सोशल मीडिया पर प्रतिमा की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। आर्किटेक्ट से बनवाई प्रतिमा श्रीनिवास ने सिलिकॉन वैक्स से पत्नी की प्रतिमा बनवाई है। श्रीनिवासी ने मोम की मूर्ति जाने-माने आर्किटेक्ट रंघनन्नावर से बनवाई है। प्रतिमा को देखकर यह कहना है मुश्किल है कि यह एक महज स्टेच्यु है या पत्नी माधवी खुद बैठी हैं। प्रतिमा को एक चटक मैजेंटा साड़ी पहनाई गई है और सोने के गहने पहनाए गए हैं। माधवी की मूर्ति को सोफे पर बैठाया गया है। साेशल मीडिया यूजर बोले, यह सच्चे प्यार का उदाहरण सोशल मीडिया यूजर्स ...