Posts

Showing posts with the label 1733 October 02

46 वर्षीय एंजेलिका गैतान दो साल बाद समुद्र में जिंदा मिली, पति के अत्याचारों से तंग आकर आत्महत्या करने वाली इस महिला को मछुआरों ने दी नई जिंदगी

Image
दो साल पहले गुम हुई कोलंबिया की एक महिला समुद्र में जिंदा मिली। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला का नाम एंजेलिका गैतान है जिसे कोलंबिया में एक मछुआरे ने समुद्र में डुबते हुए देखा। सोशल मीडिया पर इस महिला के फुटेज वायरल हो रहे हैं। 46 साल की इस महिला को रोलैंडो विस्बर नाम के एक मछुआरे और उसके दोस्तों ने ढूंढा। सुबह लगभग छ बजे वह कोलंबिया के प्यूअटो समुद्र में डुबती हुई नजर आई। उस वक्त ये मछुआरे एंजेलिका से लगभग दो किलोमीटर अपनी बोट पर थे। इस घटना के वीडियो फुटेज विस्बल नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पर शेयर किए। रौलेंडो का कहना है कि जब उसने दो किमी दूर से देखा तो उसे ऐसा लग रहा था कि एक लकड़ी पानी में तैर रही है। लेकिन पास आने पर उसे महिला दिखी। इस वीडियो में दिख रहा है कि रोलैंडो पानी में डुबती एंजेलिका को बोट पर चढ़ा रहा है। एंजेलिका भी अपनी ओर से बोट पर चढ़ने की कोशिश कर रही है। एंजेलिका बोट पर चढ़ने के बाद रोने लगी। उसने बताया कि वह पिछले आठ घंटे से पानी में तैर रही हैं। वह बहुत घबराई हुईं थीं और उनके हाथ-पैर भी ठंडे पड़ गए थे। बोट पर चढ़ने के बाद उन्होंने कहा - ''मुझे आज न...

केरल की आरती रघुनाथ ने 90 दिन में 350 ऑनलाइन कोर्स करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अपनी कॉलेज फैकल्टी की मदद से निश्चित समय में कर दिखाया ये काम

Image
कोविड-19 की मुश्किलों के बीच जब लोग तरह-तरह की एक्टिविटीज कर अपना समय बिता रहे हैं, ऐसे में आरती रघुनाथ ने अपना समय पढ़ाई करने में बिताया। आरती कोची में एलमकारा की रहने वाली हैं। आरती एमईएस कॉलेज में एमएससी बायोकेमेस्ट्री की सेकंड ईयर स्टूडेंट हैं। उन्होंने पिछले 3 महीने में 350 ऑनलाइन कोर्स करके वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। आरती के अनुसार, मेरी कॉलेज फैकल्टी ने मुझे ऑनलाइन कोर्स की दुनिया से परिचित कराया। ऑनलाइन कोर्स की विशाल रेंज है। इसे मैंने निश्चित समय में अपने कॉलेज के प्रिंसिपल पी मोहम्मद, हनीफा के जी और क्लास ट्यूटर नीलिमा टी के की मदद से पूरा किया। आरती के पिता का नाम मलियेक्कल मेदाथिल एम आर रघुनाथ और मां का नाम कलादेवी है। आरती ने जिन यूनिवर्सिटीज से कोर्स किए उनमें जॉन हॉकिंस यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोरेडो बोल्डर, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन, यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर, एमोरी यूनिवर्सिटी, कोरसेरा प्रोजेक्ट नेटवर्क और टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क भी शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Aarti Raghunath of K...

कोरोना काल में शादी के दौरान हल्दी लगाने का नया तरीका, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऐसे पूरी की रस्म कि दुल्हन को भी आई हंसी

Image
कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर बहुत कुछ फनी हो रहा है। इस दौर में ज्यादातर शादियां रूकी हुई हैं, वहीं कुछ जगह शादी हो भी रही है तो बहुत सावधानी के साथ। शादी का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों बेहद पॉपुलर हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि हल्दी सेरेमनी में सोशल डिस्टेंसिंग कैसे रखी जाए। दुल्हन को हल्दी लगाने के लिए घर की महिलाओं ने पैंट रोलर ब्रश (घर की पुताई करने वाले ब्रश) का इस्तेमाल किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि दुल्हन बैठी हुई है, तभी एक महिला पैंट रोलर ब्रश उठाती है। उसे हल्दी के घोल में डुबोकर दुल्हन के हाथ-पैरों पर लगाती है वहां मौजूद बाकी महिलाएं यह सब देख हंसने लगती हैं, वहीं दुल्हन को भी खूब हंसी आती है। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया यूजर पायल भयाना ने शेयर किया जिसे अब तक 61 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दो हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा रीट्वीट्स इस पर आ चुके हैं। ज्यादातर कमेंट्स फनी किस्म के किए गए हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसे सोशल डिस्टेंसिंग का मैसेज देने वाला अच्छा वीडियो बताया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News T...

फातिमा असला को मेडिकल एजुकेशन के लिए अनफिट माना गया लेकिन हार नहीं मानी, आज ये मेडिकल स्टूडेंट हैं, हौसलों के दम पर सपने पूरे कर रही हैं

Image
फातिमा असला देश और दुनिया की उन हजारों लड़कियों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो शारीरिक विषमताओं के बाद भी जिंदगी की परेशानियों से जूझते हुए हर हाल में आगे बढ़ रही हैं। इस लड़की के चेहरे की मुस्कान देखकर इसकी तकलीफों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। असला की किताब, 'नीलवु पोल चिरिकुन्ना पेनकुट्टी' (एक धुंधली मुस्कान वाली लड़की) जल्दी ही रिलीज होने वाली है। फातिमा के माता-पिता को इस बच्ची की हड्डियों से जुड़ी बीमारी 'ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा' के बारे में डॉक्टरों से तब बताया जब वह महज तीन दिन की थीं। जैसे-जैसे वह बड़ी हुई, उन्हें व्हील चेयर की जरूरत पड़ने लगी। वह पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहती थीं ताकि अपनी ही तरह अन्य दिव्यांगों की मदद कर सकें लेकिन मेडिकल बोर्ड ने उन्हें मेडिकल की पढ़ाई के लिए अनफिट करार दिया। फिलहाल वे बीएचएमएस में फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं और अपने सारे सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। फातिमा को आगे बढ़ाने में उनके माता-पिता और भाई ने बहुत मदद की। उनकी मां अमीना रोज अपनी बेटी को कोजिकोड, पुनुर के सरकारी स्कुल में लेकर जाती थीं। फातिमा ने 10 वी कक्ष...