Posts

Showing posts with the label 1733 June 05

मास्क में छिपे चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए आईब्रो को इन 4 तरीकों से संवारें

Image
कोरोना वायरस के कारण मास्क पहनना हम सभी के लिए जरूरी हो गया है, जिससे चेहरे पर मेकअप करने के लिए कोई ज्यादा गुंजाइश नहीं बचती है। ऐसेमें आप अपने चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए आईब्रो को संवार सकती हैं। कंसीलर करें यूज आईब्रो में कुछ स्थान ऐसे होते हैं, जहां से वह घनी होती हैं। ऐसे में उस एरिया के पतले या फिर फैले हुए बालों को क्रीम व कंसीलर का इस्तेमाल करके सेट करें। आप इसे आईब्रो के आगे के हिस्से में ब्रश की सहायता से लगाएं। उसके बाद आईब्रो पेंसिल को धीरे-धीरे अप्लाई करें। इससे ये देखने में नेचुरल और काफी खूबसूरत लगेंगे। आपका इंप्रेशन अलग जमेगा। परफेक्ट शेप दें दोनों आईब्रो एक जैसी नहीं होती। उनके शेप में थोड़ा सा फर्क होता है। ऐसे में दोनों आईब्रो को एक ही लुक देने के लिए आईब्रो की कटिंग सही तरह से करें। इसके लिए आप पहले आईब्रो को आईब्रो ब्रश की मदद से नीचे से ऊपर की ओर कॉम्ब करें। इसके बाद स्पूली को होल्ड करते हुए छोटी कैंची से अतिरिक्त आईब्रो हेयर को काटकर उसे परफेक्ट शेप दें। जेल यूज करें आईब्रो स्पेशल जेल की मदद से आईब्रो के छोटे-छोटे बालों को सेट किया जाता है। यदि आईब्रो ...

घर में रखे पुराने दुपट्टे को लैस और गोटा-पट्‌टी बॉर्डर से बनाएं आकर्षक, आपके लुक को संवारेंगे यहां बताए 4 तरीके

Image
अक्सर ऐसा होता है की कीमती सूट तो कुछ समय के बाद खराब हो जाते हैं, परंतु दुपट्टे वर्षों तक नए जैसे ही बने रहते हैं। यदि आपके पास भी ऐसे ही दुपट्टे रखे हैं, तो आप खुद ही उनका मेकओवर करके उन्हें फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसके किनारों पर अलग से बॉर्डर लगवा सकती हैं जो बहुत ही यूनिक टच देगा। 1. पॉम-पॉम पॉम-पॉमको प्लेन दुपट्‌टे के किनारों पर स्टिच करें और फिर अपनी किटी या ऑफिस की लंच पार्टी में पहनें। हर कोई आपके स्टाइल की जहां तारीफ करेगा, वहीं इस सिंपल वर्क से आपका पुराना प्लेन दुपट्‌टा बिल्कुल नया सा लगने लगेगा। लाइट एम्ब्रॉयडरी के साथ बॉर्डर पर गोल्डन बॉल्स का वर्क ट्राई करें। लहंगे के साथ गोल्डन बॉल्स और एम्ब्रॉयडरी का कॉम्बिनेशन आपको बहुत ही स्टाइलिश लुक देगा। 2. गोट्टा पट्टी बॉर्डर: इस तरह के दुपट्टे भी आप आसानी से घर में तैयार कर सकती हैं। पहले आप अपने लहंगे और चोली के वर्क को देख लें, फिर इसके बाद दुपट्टे में तय करें कि अब इसमें कितना काम करना है। मार्केट में गोटा पट्टी की काफी वैरायटी हैं, आप अपने ड्रेस के अनुसार इनको चुन सकती हैं। 3. मिरर वर्क...

ट्री वूमन अनुपमा 5 साल में लगा चुकी हैं 10 हजार से ज्यादा पौधे, बच्चों की तरह पालती हैं उन्हें

Image
रेगिस्तानी राजस्थान के लिए हरियालीके विशेष मायने हैं। पानी का संकट और हर साल अकाल झेलने वाले राजस्थान के लिए पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों को जिंदा रखना बहुत बड़ी चुनौती भरा है। प्रदेश की कुछ हस्तियां हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और हौसले से मरुस्थल को भी हरियाली में बदल दिया। आइएआपको राजस्थान की ऐसी ही दो शख्सियतसे रूबरू करवाते हैं जो पर्यावरण बचाने की दिशा में कार्यरत हैं। पौधों को बच्चा मानती हैं ट्री वूमन राजस्थान की ट्री-वूमेन के नाम से चर्चित अनुपमा तिवाड़ी पिछले पांच साल में 10 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुकी हैं। अपने लगाए गए पेड़-पौधों को वे अपना बच्चा कहती हैं तथा बच्चे की तरह ही उनकी देखभाल करती हैं। उनकी डायरी में उनके लगाए गए हर पेड़-पौधे का इतिहास दर्ज है। इलाके को हरा-भरा बना दिया 77 साल के जोधपुर के एकल खोरी गांव के राणाराम विश्नोई ने अपना पूरा जीवन पर्यावरण के नाम समर्पित कर दिया। पिछले 50 साल में विश्नोई करीब 35 हजार से ज्यादा पेड़ लगा चुके हैं। उन्होंने अपने गांव के आस-पास के पूरे इलाके को हरा-भरा बना दिया। सिर पर मटका रखकर रोज पेड़ों को सिंचते है। Download Dainik Bhaskar App...

मेकअप आर्टिस्ट सुहानी जुनेजा से जानें 4 ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में जो शिया बटर और बैंबू जैसी इको फ्रेंडली चीजों से बने हैं

Image
मेकअप प्रोडक्ट्स को अगर ईको फ्रेंडली चीजों से बनाया जाए तो यह हर तरह की स्किन प्रॉब्लम से आपको बचाने में मदद कर सकते हैं। कीमत में कम होने की वजह से इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। इको फ्रेंडली ब्रश पर्यावरण बचाने के उदद्ेश्य से कुछ कंपनियां ब्रश बनाने के लिए रीसाइकल्ड एल्यूमिनियम और प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके अलावा रिन्युएबल बैंबू का उपयोग भी हो रहा है। साथ ही साथ जानवरो को नुकसान न पहुंचाने की दृष्टि से इन्हें रिसाइकल सिंथेटिक फाइबर से बनाया जा रहा है। इनकी पैकिंग को 100 प्रतिशत ट्री-फ्री रखा गया है जिन्हें कॉटन और बैंबू से तैयार किया जाता है। इनकी कीमत भी कम है। फेस वॉश ताजा फलों जैसे पपीता, स्ट्रॉबेरी, नारियलऔर सब्जियों जैसे टमाटर और खीरे से बना फेस वॉश त्वचा को रूखेपन से बचाने में मदद करता है। मार्केट में नीम की पत्तियों, हल्दी, शिया बटर से लेकर एलोवेरा से बने ऑर्गेनिक फेस वाॅश की विशाल रेंज मौजूद है। इन्हें हाइपर पिगमेंटेशन जैसी स्किन प्रॉब्लम दूर करने में भी इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप रिमूवर वाइप्स मेकअप रिमूव करने के लिए वाइप्स के बजाय बैंबू पैड्स का इस्ते...

कोरोना के चलते फैशन वर्ल्ड में मास्क बना लोगों की जरूरत, पर्यावरण बचाने के लिए डिजाइनर कर रहे ऑर्गेनिक फैब्रिक का उपयोग

Image
कोविड-19 को लेकर दुनिया भर में हुए बदलावों का अंदाजा इसी बता से लगाया जा सकता है कि फिलहाल देश के जाने-माने कई फैशन ब्रांड्स मास्क मेकिंग यूनिट में बदल गए हैं। इस पर्यावरण दिवस पर बात करें ऐसे डिजाइनर मास्क की जिन्हें इक्कत, खादी, ऑर्गेनिक कॉटन और जामदानी से बनाया जा रहा है। लोगों को संक्रमण से बचाने के साथ ही ये मास्क पर्यावरण बचाने का संदेश भी दे रहे हैं। अभिषेक दत्ता द्वारा डिजाइन किए गए मास्क वेस्ट क्लॉथ से बनाए मास्क कोलाकाता के फैशन डिजाइनर अभिषेक दत्ता के अनुसार जल्दी ही मार्केट में ऐसे कपड़ों की भरमार होगी जिनके साथ डिजाइनर मास्क भी तैयार किए जाएंगे। इको फ्रेंडली फैब्रिक पसंद करने वालों के लिए जहां कॉटन या अन्य ऑर्गेनिक कपडों से बने मास्क बन रहे हैं वहीं लिनेन, सिल्क और वेल्वेट से बने मास्क को देश-विदेश के टॉप फैशन शोज में भी जगह मिलेगी। गौरतलब है कि 20 मार्च तक अभिषेक द्वारा डिजाइन किए गए 5,000 मास्क नि:शुल्क बांटे जा चुके हैं। वहीं फिलहाल वे 5,000 मास्क और तैयार करने में जुटे हुए हैं ताकि इसे नि:शुल्क वितरित किया जा सके। उनके द्वारा डिजाइन किए गए कलरफुल मास्क वेस्ट क्लॉथ...