मास्क में छिपे चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए आईब्रो को इन 4 तरीकों से संवारें
कोरोना वायरस के कारण मास्क पहनना हम सभी के लिए जरूरी हो गया है, जिससे चेहरे पर मेकअप करने के लिए कोई ज्यादा गुंजाइश नहीं बचती है। ऐसेमें आप अपने चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए आईब्रो को संवार सकती हैं।

कंसीलर करें यूज
आईब्रो में कुछ स्थान ऐसे होते हैं, जहां से वह घनी होती हैं। ऐसे में उस एरिया के पतले या फिर फैले हुए बालों को क्रीम व कंसीलर का इस्तेमाल करके सेट करें। आप इसे आईब्रो के आगे के हिस्से में ब्रश की सहायता से लगाएं। उसके बाद आईब्रो पेंसिल को धीरे-धीरे अप्लाई करें। इससे ये देखने में नेचुरल और काफी खूबसूरत लगेंगे। आपका इंप्रेशन अलग जमेगा।

परफेक्ट शेप दें
दोनों आईब्रो एक जैसी नहीं होती। उनके शेप में थोड़ा सा फर्क होता है। ऐसे में दोनों आईब्रो को एक ही लुक देने के लिए आईब्रो की कटिंग सही तरह से करें। इसके लिए आप पहले आईब्रो को आईब्रो ब्रश की मदद से नीचे से ऊपर की ओर कॉम्ब करें। इसके बाद स्पूली को होल्ड करते हुए छोटी कैंची से अतिरिक्त आईब्रो हेयर को काटकर उसे परफेक्ट शेप दें।

जेल यूज करें
आईब्रो स्पेशल जेल की मदद से आईब्रो के छोटे-छोटे बालों को सेट किया जाता है। यदि आईब्रो जेल नहीं है, तो आप हेयर स्प्रे को बतौर आईब्रो जेल की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए स्पूली पर थोड़ा सा हेयर स्प्रे अप्लायकरें और उसे अपनी आईब्रो पर अच्छी तरह अप्लायकरें। इस दौरान याद रखें कि हेयर स्प्रे को कममात्रा में ही लगाया जाए, क्योंकि ज्यादा लगानेे से आईब्रो के बाल हार्ड हो जाएंगे।

ज्यादा डार्क ना करें
कई बार ऐसा होता है कि आईब्रो को फिल करने के लिए आप गलत कलर चुन लेती हैं या फिर आपसे कुछ ज्यादा ही प्रोडक्ट लग जाता है। इससे आपकी आईब्रो नकली व अजीब नजर आती हैं। अगर ऐसा हो तो स्पूली में थोड़ा सा पाउडर लें और उसेजेंटल तरीके से अपनी आईब्रो पर लगाएं। ऐसा करने से डार्क पिगमेंट लाइट हो जाएगा। साथ ही आपका लुक भी निखरकर सामने आएगा औरचेहरे का अट्रैक्शन बढ़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A8Nv1h
https://ift.tt/374ebft
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com