रिश्तों के मायने, बरसात और स्वाभिमान, महिलाओं और पुरुषाें के अलग-अलग रूप को दर्शाती 3 लघुकथाएं
1. लघुकथा :रिश्तों के मायने लेखिका :ज्योत्स्ना शशि बहू, मुन्ना कब से रोए जा रहा है, दूध क्यूं नही देतीं उसको?’ मिसेज़ शर्मा ने बहू से पूछा। ‘क्या करूं मां, मिल्क पाउडर का डिब्बा तो सुबह ही ख़त्म हो गया। समझ में नहीं आ रहा क्या करूं!’ बहू दीप्ति ने जवाब दिया। उधर उनका बेटा अनुज फोन पर अपने दोस्त से दूध का पैकेट भेजने की विनती कर रहा था। आज एक हफ़्ता हो गया शर्माजी को अस्पताल से घर वापस आए और उसके बाद से घर का जो हाल देखा है तो ख़ुद को ही कोस रहे हैं कि उनकी वजह से घरवाले कितनी परेशानी उठा रहे हैं। बीस दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर अस्पताल वाले आकर उन्हें ले गए थे। बाक़ी घरवालों का भी टेस्ट हुआ पर सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। बाद में शर्माजी की दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पर उसके बाद से ही आस-पड़ोस वाले ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे शर्माजी के घर से ड्रग्स या हथियार बरामद हो गए हों। इसके पहले आस-पास के घरों में इतना मेलजोल था कि मोहल्ले में ख़ूब चहल-पहल रहती थी। एक दूसरे के घर ख़ूब आना-जाना था। और जबसे मुन्ना हुआ था तबसे और भी रौनक़ लगी रहती थी। सभी का लाड़ला थ...