Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:07PM

आर्थिक तौर पर मजबूत होगा पति तो कम हो जाएंगे परिवार के ताने, एक्सपर्ट से जानें रिलेशनशिप से जुड़े सवालों के जवाब

Image
इस कॉलम में हमारी रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. निशा खन्ना पाठकों की समस्याओं का समाधान करती हैं। सवाल: कुछ साल पहले मेरा किडनी प्रत्यारोपण हुआ जो सफल रहा। अब मैं स्वस्थ हूं। इसी दौरान मुझे एक लड़की से प्यार हो गया। हम दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन उसके माता-पिता मेरे स्वास्थ्य की वजह से हमारी शादी के लिए राजी नहीं हैं। उन्होंने अपनी बेटी को भी मेरे खिलाफ उकसाना शुरू कर दिया है। मैं क्या करूं? जवाब: जिसे आप ‘उकसाना’ कह रहे हैं, वह बेटी के प्रति उनकी चिंता है और किसी भी माता-पिता के लिए यह स्वाभाविक है। पहले तो आप यह पता करें कि उसके माता-पिता केवल आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं या कोई और भी चिंता है? अगर वजह केवल स्वास्थ्य है तो फिर अपनी प्रेमिका के साथ बैठकर यह तय करना पड़ेगा कि दीर्घकालीन भविष्य को लेकर आप दोनों की क्या योजना है। देखें कि दोनों भावनाओं के वशीभूत तो नहीं हैं? अगर आपकी प्रेमिका स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद सच्चा प्यार करती है तो उसके माता-पिता को समझाने का जिम्मा भी उसे ही दीजिए। यह शादी तभी करें जब दोनों पक्ष मन से इसके लिए पूरी तरह से सहमत हों। सवाल: मेरी शाद...