Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:56PM

शेफ संजीव कपूर और हरपाल सिंह सोखी बता रहे हैं धनिये की पंजीरी, साबूदाने की खीर और अखरोट का हलवा बनाने की आसान रेसिपी

Image
जन्माष्टमी पर प्रसाद व उपवास का खास महत्व है। आप कम समय में शेफ द्वारा बताई गई ये डिशेज आसानी से बना सकती हैं। साबूदाने की खीर को बनाकर आप फ्रिज में भी रख सकती हैं। इससे खीर का टेस्ट और बढ़ जाएगा। अखरोट का हलवा तभी बनाएं जब इसे खाना हो। ये हलवा गर्म ही अच्छा लगता है। धनिया पंजीरी सामग्री: धनिया पाउडर - 100 ग्राम देसी घी - 3 चम्मच मखाने - आधा कप पिसी शक्कर - आधा कप किसा हुआ नारियल - आधा कप काजू, बादाम, चिरौंजी - 1 चम्मच विधि : - पैन में एक चम्मच घी डालें। अब बारीक पिसे धनिये को अच्छी सुगंध आने तक भून लीजिए। मखाने को काटकर चार टुकड़े कर लीजिए। अब बचा हुआ घी डालकर इसे तल लीजिए। - भुने मखाने को बेलन या किसी भारी चीज से दरदरा कर लीजिए। - काजू, बादाम को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। - भुना हुआ धनिया पाउडर, दरदरे मखाने, कद्दूकस किया हुआ नारियल, बूरा और मेवे मिलाकर पंजीरी बना लीजिए। साबूदाने की खीर सामग्री : दूध - ढाई कप केला - 2 कटे हुए साबूदाना - 1 कप भीगा हुआ शकर - आधा कप छोटी इलायची पाउडर - 1 चम्मच घी - 1 बड़ा चम्मच बादाम की कतरन - 2 बड़े चम्मच किशमिश - थोड़ी सी विधि : ...