Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:44PM

केरल में 78 साल की अनम्मा के कुकरी चैनल ने पूरे किए एक साल, अपने पड़ोसी से मिली इस काम की प्रेरणा

Image
ये क्रिसमस अनम्मा पुलिवेलिल के लिए खुशियां लेकर आया है क्योंकि उनके कुकरी यू ट्यूब चैनल ने एक साल पूरे किए है। फिलहाल उनके चैनल पर 8.5 लाख सब्सक्राइबर हैं। केरल के वायनाड जिले के नदावयल में रहने वाली अनम्मा ने न सिर्फ अपनी रेसिपी बल्कि प्रजेंटेशन स्टाइल से भी लोगों को प्रभावित किया है। वे इस राज्य की सबसे उम्रदराज यू ट्यूबर्स हैं। अनम्मा इस चैनल के लिए सभी डिशेज अपने बेटे बाबू स्टीफन की मदद से बनाती हैं। फोटो साभार : thehindu.com अनम्मा के साथ सचिन, उसकी पत्नी और अनम्मा का बेटा बाबू स्टीफन। अनम्मा को लाइमलाइट में लाने का श्रेय उनके पड़ोसी सचिन थानकचन को दिया जाता है। सचिन खुद भी एक ब्लॉगर है। सचिन ने बताया - ''मैंने अपने यू ट्यूब चैनल के एक एपिसोड में अनम्मा को खाना बनाते हुए दिखाया। उन्होंने इस चैनल पर केरल की प्रसिद्ध फिश करी बनाई। जब ये वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने पसंद किया तो सचिन ने उन्हें खुद अपना यू ट्यूब चैनल खोलने की सलाह दी''। अनम्मा के साथ बाबू स्टीफन। सचिन के अनुसार, ''कैमरे का सामना करने से पहले अनम्मा को किसी तरह के गाइडेंस की जरूरत नहीं ...

मुंबई की प्रियंका सिंह के लिए बालकनी बनी बगीचा, अपनी बेटी के साथ घर में रहकर कर रहीं तितलियों का उत्पादन

Image
रंग-बिरंगी तितलियों को देख मन को शांति मिलती है। तितलियों का भी कोई उत्पादन करता होगा? यह सुनकर आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच है। मुंबई की प्रियंका सिंह (विज्ञान में ग्रेजुएट, एमबीए) अभी तक 8 किस्म की 5,000 तितलियों का उत्पादन कर चुकी हैं। इन्होंने बालकनी में तितलियों का गार्डन बना रखा है। वाराणसी की रहने वाली प्रियंका का कहना है कि तितलियां हमें प्रकृति के करीब लाती हैं। इस काम में उनकी 11 साल की बेटी भी पूरा साथ देती है। ऐसे हुई शुरुआत इन्होंने भांडुप में 13वीं मंजिल की बालकनी में काफी पेड़-पौधे लगा रखे हैं। उनके लिए घर के जैविक कचरे से खाद बनाती हैं। एक दिन उन्होंने देखा कि एक पेड़ की पट्टी को छोटा सा कैटरपिलर खा रहा है, उन्होंने उसे हटाया नहीं। कुछ दिनों बाद देखा कि यह कैटरपिलर खूबसूरत तितली बन गया। वहीं तितलियों से प्यार हो गया। उनके बारे में पढ़ा। ''बटरफ्लाई साइंटिस्ट ऑफ इंडिया'' से टैक्सोनॉमी पर बाकायदा कोर्स किया। उन्होंने सीखा कि तितलियां खास किस्म के पेड़-पौधों पर रसपान के लिए आती हैं, वहीं प्रजनन प्रक्रिया होती है। वे पौधों पर ही अंडे देती हैं, इसलिए वैसे ही खास...

कोरोना वायरस पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं में मौत के आंकड़े कम लेकिन गंभीर रूप से बीमारी की आशंका अधिक होती है

Image
हाल ही में सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोलने 8,200 कोरोना वायरस पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं पर स्टडी की।इन पर की गई मल्टी सेंटर स्टडी औरसेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की नई रिसर्च से ये साबित होता है कि प्रेग्नेंसी की वजह से रेस्पिरेटरी सिस्टम और इम्यूनिटी में बदलाव होता है। इम्यूनिटी कम होने की वजह से गर्भवती महिलाएं कोरोना वायरस की चपेट में जल्दी आ जाती हैं। सीडीसीने लगभग छह महीने तक 15 से 44 साल की 325,000 युवतियों पर अध्ययन किया। इनमें से 8,200 महिलाएं गर्भवती थीं। स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हुआ रिसर्चर्स ने पाया कि कोविड-19 पॉजिटिव महिलाओं में मौतके आंकड़े सामान्य महिलाओं की अपेक्षा कम थे। वहीं गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हुआ। यहां तक कि कई बार तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। महिलाएं आईसीयू में एडमिट रहीं इनमें से 5.4 बार इन महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। 1.5 बार प्रेग्नेंट महिलाएं आईसीयू में एडमिट रहीं। 1.7 बार इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालांकि सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की स्टडी से ये साबित हुआ कि इन महिलाओं को गर्भ में पल रहे ...