Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:37PM

तमिलनाडु के सेथुरमन शादी के 48 साल में एक दिन भी नहीं रहे पत्नी के बिना, उसके दुनिया से चले जाने के बाद भी मूर्ति बनवाई ताकि हमेशा रहें साथ

Image
तमिलनाडु के एक बिजनेसमेन ने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में मूर्ति बनवाई। उन्होंने इस मूर्ति को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसकी खूब तारीफ हो रही है। इस बिजनेसमेन का नाम सेथुरमन है जो मदुरैई में रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी पिछईमनिम्मल इस दुनिया में नहीं रहीं। पत्नी को गुजरे हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ था और सेथुरमन ने उसकी याद में इस स्कल्पचर को बनवाया। उस मूर्ति के जरिये उसने पत्नी के गुजर जाने के बाद जिंदगी में आए खालीपन को भरने की कोशिश की है। कुर्सी पर बैठी उनकी पत्नी की मूर्ति को उनके निधन के बाद होने वाली रस्मों के लिए समय पर घर लाया गया था। सेथुरमन का कहना है कि ''उनकी शादी को 48 साल हो गए। इतने सालों में वे एक दिन भी पत्नी से बिना मिले नहीं रहे''। पिछईमनिम्मल के इस दुनिया से चले जाने के बाद उनके लिए अकेले रहना मुश्किल हो गया। तब उन्होंने पत्नी की याद में इस मूर्ति को बनवाने के बारे में सोचा। इसे उन्होंने अपने घर में पूरे सम्मान के साथ स्थापित किया। सेथुरमन को मूर्ति बनवाने की प्रेरणा कर्नाटक के एक व्यक्ति द्वारा कुछ दिनों पहले इसी तरह का काम करने से...

एक मां ने अपनी मेहनत से बेटे को बनाया आईआईटी ग्रेजुएट, कन्वोकेशन सेरेमनी में बेटे का साथ पाकर भुल गई अब तक उठाई सारी तकलीफें

Image
जो माता-पिता अपने बच्चों को आगे बढ़ता देखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, एक दिन उनकी मेहनत तब कामयाब हो जाती है जब बच्चे जिंदगी में कामयाब हो जाते हैं। कई पेरेंट्स खुद चाहे पढ़े-लिखे न हो लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। ऐसी ही कहानी है प्रकाश जाधव की जिसे पढ़ाने के लिए उसकी मां ने खूब संघर्ष किया। सोशल मीडिया पर प्रकाश की अपनी मां के साथ ली गई फोटो वायरल हो रही है। प्रकाश एक आईआईटी ग्रेजुएट है। वो अपनी कनवोकेशन सेरेमनी में मां को साथ लेकर गया। फोटो में प्रकाश ने ग्रेजुएशन गाउन पहन रखा है। प्रकाश के पास खड़ी उसकी मां की खुशी देखने के लायक है। प्रकाश की मां ने पिंक नौवारी साड़ी पहनी है। अपने बेटे की डिग्री देखकर वह प्रकाश से ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को पोस्ट किया और साथ में अब्राहम लिंकन द्वारा मां को सम्मान देने वाली कुछ लाइनें भी लिखीं - ''मुझे अपनी मां की दुआएं याद हैं और उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। उन्होंने जिंदगी भर मुझे अपने करीब रखा है''। प्रकाश की इस पोस्ट को बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग प्रकाश...