Posts

Showing posts from September, 2020

केरल की अपर्णा कांच की बेकार बोतलों से बनाती हैं होम डेकोरेशन का सामान, यहां आने वाले टूरिस्टों को देती हैं पर्यावरण बचाने का संदेश

Image
केरल की रहने वाली 24 साल की अपर्णा इधर-उधर से कांच की बोतलें उठाकर लाती हैं और उससे होम डेकोरेट करने वाले बेहद खूबसूरत प्रोडक्ट बनाती हैं। बीएड कर चुकी यह छात्रा आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए वेस्टेज बोतलें ही इस्तेमाल करती हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूक अपर्णा मन्रोतुरुत्तु में रहती हैं। यह स्थान कोल्लम से कुछ दूर एक टूरिस्ट प्लेस हैं। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला 2017 में शुरू हुआ। मां को वेस्ट से बेस्ट बनाते देखकर इनकी रूचि भी इस क्षेत्र में बढ़ी। इनका गांव टूरिस्ट प्लेस होने के कारण उन्हें क्षेत्र में कूड़ा व कांच की बोतलें पड़ीं दिखती थीं। ये पढ़ने के लिए रोजाना कोल्लम जाती थीं और लौटते वक्त सड़क पर पड़ी बोतलें घर ले जाती थीं। यह देख लोग हंसा करते थे और चिढ़ाकर उनका काम कुप्पी रख दिया था। अपर्णा इन्हीं बोतलों को साफ करके कलात्मक बनातीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं। कई लोगों ने इनकी तारीफ की। अपर्णा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और लोगों से अपने क्षेत्र की अष्टमुडी झील साफ करने के लिए मदद मांगी तो कई लोग आगे आए। इसी साल 17 से 21 मार्च तक उन्होंने सोशल मीडिया के दोस्तों के साथ मिलकर पूर...

पेलेस्टिनियन ट्रेवल ब्लॉगर सोशल मीडिया के जरिये दे रहीं फिलिस्तीनी पर्यटन को बढ़ावा, इंटरनेशनल ट्रेवलिंग पर प्रतिबंध के दौर में काम कर गई उनकी मेहनत

Image
वेस्ट बैंक में स्थानीय फिलिस्तीनी पर्यटन को बढ़ावा देने वाली दो ट्रैवल ब्लॉगर्स चर्चा में हैं। वेस्ट बैंक में ईसाई, मुस्लिम और यहूदियों के ऐसे कई पवित्र स्थल हैं जो पर्यटकों के बीच चर्चित रहते हैं। यहां के हेब्रोन और नब्लस की पहाड़ियां देखने के लायक हैं जो लॉकडाउन से पहले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही हैं। आमतौर पर फिलीस्तीनी दूर दराज के इन स्थलों पर जाने से बचते हैं। ऐसे में मलक हसन और बिसन अलहजहसन ने अपने ब्लॉग और इंस्टाग्राम के माध्यम से 'अहलान पेलेस्टाइन' नाम से पेज की शुरुआत की है। इसका मतलब होता है 'हैलो पेलेस्टाइन'। इस पेज के माध्यम से ये दोनों ट्रेवल ब्लॉगर लोगों को ट्रेवल डेस्टिनेशन से जुड़ी जानकारी देती हैं। साथ ही वे कब और कहां जाए, इसे बारे में जानकारी भी देते हैं। मलक और बिसन वेस्ट बैंक के पास आर्कियोलॉजिकल साइट पर सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। ये दोनों यंग ब्लॉगर खूबसूरत साइट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड करती हैं ताकि दूसरे लोग भी यहां जाने के बारे में विचार करें। इन दोनों ने मिलकर मई में अपने पेज की शुरुआत की थी। फिलहाल उनके 5,600 फॉलोअर...

किचन में नैचुरल फाउंडेशन बनाने का तरीका सीखें, दालचीनी पाउडर को इन 3 चीजों में मिलाकर मिनटों में तैयार करें इसे

Image
स्किन को केमिकल्स से बचाने के लिए घर के किचन में भी नैचुरल फाउंडेशन तैयार किया जा सकता है। यहां बताई जा रही है घर में फाउंडेशन तैयार करने की 100 प्रतिशत नैचुरल रेसिपी। इस विधि से फाउंडेशन बनाने में समय भी कम लगता है। इसे आप देर तक लगाए रखेंगी तो भी इंफेक्शन या एलर्जी होने का डर नहीं रहता है। सामग्री : 3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर, आधा चम्मच कोको पाउडर या रेड क्ले और ताजा पिसा हुआ सिनेमन पाउडर। ध्यान रखें : सिनेमन पाउडर स्किन को गोल्डन टच देता है, इसलिए ये ऑप्शनल है। डार्क स्किन है तो कोको पाउडर ज्यादा ले सकते हैं और स्किन लाइट है तो कम कोको में ही काम हो जाएगा। इन चीजों के साथ फाउंडेशन को स्टोर करने के लिए भी एक पॉट लगेगा। बनाने का तरीका पॉट में कॉर्नफ्लोर रख लें। इसके बाद कोको और सिनेमन डालें। सभी इंग्रेडिएंट्स को छोटे चम्मच की मदद से हिला लें। इसे तब तक हिलाएं जब तक मिश्रण मुलायम न हो जाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Learn how to make natural foundation in the kitchen, mix cinnamon powder in these 3 things and prepare it in minutes from ...

पांच साल की टेनिस खिलाड़ी विविकथा का वीडियो हुआ वायरल, अपने पैरेंट्स की तरह टेनिस खेलने की शौकीन इस बच्ची को देखकर राफेल नडाल ने की तारीफ

Image
पांच साल की विविकथा विसाख एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हैं। अपने घर में टेनिस खेलते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो ने टैलेंट हंट के दौरान टेनिस के महान खिलाड़ी राफेल नडाल और किया टीम का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। किया मोटर्स ने अपनी पोस्ट के माध्यम से सारी दुनिया में विविकथा के टैलेंट को पहुंचाया है। राफेल नडाल ने अपने पर्सनल वीडियो में विविकथा के खेल कौशल की सराहना की है। उन्हें ये देखकर अच्छा लगा कि लॉकडाउन के दौरान भी विविकथा ने अपने घर में रहते हुए टेनिस की प्रैक्टिस जारी रखी। विविकथा की इस पोस्ट को लोगों की खूब तारीफ मिल रही है। नडाल और किया ने विविकथा के लिए कुछ खास उपहार भी भेजे। विविकथा कोरोना का असर कम होने के बाद एक बार अपने फेवरेट खिलाड़ी राफेल से मिलना चाहती हैं। विवकथा के पापा इतनी कम उम्र में अपनी बेटी की शोहरत देखकर बहुत खुश हैं। वे कहते हैं ''अगर इसी तरह महान खिलाड़ियों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए तो उन्हें आगे बढ़ने और कड़ी मेहनत करने का प्रोत्साहन मिलता है''। विसाख खुद टेनिस के पूर्व स्टेट जूनियर चैंपियन रह चुके हैं। वे टेनिस के सर...

यौन शोषण होने के बाद डिप्रेशन में रही, अपनी ही तरह जुल्म का शिकार 100 लड़कियों के साथ बनाई 'रेड ब्रिगेड', अब लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती हैं

Image
उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक राजधानी लखनऊ में अपने साहस के दम पर अभी तक 75,000 से ज्यादा लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने वाली उषा विश्वकर्मा आज महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं। उषा द्वारा स्थापित की गई रेड ब्रिगेड ट्रस्ट एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड है। उषा ने समाज की भलाई के लिए किए गए प्रयासों से ये साबित कर दिया है कि दुनिया का अस्तित्व औरतों से ही है। उषा का बचपन गरीबी में बीता। 2010 में वे झुग्गी के बच्चों को पढ़ाने जाती थीं। वहीं एक लड़के ने टिन शेड में बने क्लासरूम में उनका यौन शोषण किया। उषा कहती हैं - ''जब वह लड़का मेरे करीब था तो मुझमें इतना साहस भी नहीं था कि मैं उसका विरोध कर सकती। उसकी बढ़ती हरकतों को देखकर मैंने उसे दो थप्पड़ मारे और वहां से भाग निकली''। इस घटना का उषा के दिमाग पर गहरा प्रभाव हुआ। उसके बाद लगभग छह महीने तक वह डिप्रेशन में रहीं। उषा के मन में तब ये विचार आया कि अगर मैं अपनी ही तरह की लड़कियों के लिए कोई प्रयास न कर सकी तो मेरी पढ़ाई बेकार ही जाएगी। अपनी इसी सोच के चलते 2011 में उषा ने 'रेड ब्रिगेड' की शुरुआत की। सबसे पहले उसने 15 ऐस...

अमेरिका के एक कपल नताली लैंब और शेरविन एसफहानी ने आठ वर्ष तक ऑनलाइन डेटिंग की, मर्सिडीज वैन को ड्रीम हाउस में बदलकर उसके सामने रचाई शादी

Image
अमेरिका के एक कपल नताली लैंब और शेरविन एसफहानी ने आठ वर्ष तक ऑनलाइन डेटिंग के बाद शादी की तारीख 2 मई तय की थी। इनके ड्रीम वेडिंग प्लान में सौ गेस्ट आने वाले थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए उन्होंने मेहमानों की हेल्थ का रिस्क नहीं लिया और शादी टाल दी। लंबा इंतजार कर रहे कपल ने अंत में स्काइप एप के जरिए जुलाई में शादी की। वे दोनों आमने-सामने कभी मिले नहीं थे, दोनों की मुलाकातों का जरिया सिर्फ सोशल मीडिया था। बहुत सोचने के बाद इस कपल ने तय किया कि वेडिंग में जो 35 हजार डॉलर (करीब 25 लाख, 80 हजार रुपए) खर्च होने वाले थे, उससे वे अपना ‘ड्रीम पार्ट टाइम हाउस’ लेंगे, लेकिन कुछ पैसे खर्च हो गए। तब दोनों ने एक वैन खरीदी और उसे ड्रीम हाउस में बदल दिया। फाइनली सितंबर में दोनों ने इस पहिए वाले घर के सामने दूसरी बार विधिवत शादी रचाई। शादी टलने पर 15 हजार डॉलर तो डिपॉजिट कर दिए थे, लेकिन बाकी पैसे खर्च हो गए। डिपॉजिट से जुलाई में 11 हजार डॉलर खर्च कर एक मर्सिडीज वैन खरीदी और सितंबर तक उसे डेकोरेट कर ड्रीम हाउस में बदल दिया। फूलों से सजाकर फोटोग्राफर बुलाया और इस वैन रूपी घर के सामने व...

मेनोपॉज के बाद 50,000 महिलाओं पर की गई रिसर्च, गर्भावस्था के दौरान होने वाले कॉम्प्लिकेशंस से बुढ़ापे में दिल की बीमारियों का खतरा 25% तक बढ़ जाता है

Image
जामा कार्डियोलॉजी द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार, जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज जैसी बीमारियों का अनुभव करती हैं, उनमें मेनोपॉज के बाद दिल की बीमारियों का खतरा 25% से ज्यादा होता है। गर्भवती महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी इस रिसर्च में 50,000 उन महिलाओं को शामिल किया गया जो मेनोपॉज की अवस्था में हैं। इस रिसर्च में सामने आए डाटा के अनुसार 29% गर्भवती महिलाओं को नौ महीनों के दौरान स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इनमें से 8% महिलाओं में मेनोपॉज के बाद कार्डियोवेस्कुलर डिसीज देखी गईं। जबकि 6% महिलाएं वो थी जिनमें इस बीमारी के लक्षण उम्र के आखिर दौर में नजर आए। इस स्टडी की को ऑथर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सेन फ्रांसिस्को की कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निशा पारिख के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का असर महिलाओं में हार्ट की बीमारियों के अलावा स्ट्रोक और पेरिफेरल वेस्कुलर डिसीज का खतरा भी बढ़ाता है। इस स्टडी के लिए पारिख ने मेनोपॉज के दौर से गुजर रही 55 से 64 साल की 48,311 महिलाओं को चुना। इनमें से 13,482 महिलाओं को गर्भावस्था...

बेंगलुरु के आनंद की 'ईंट राजा' नाम से मशहूर दुकान में फ्रूट शैल के अंदर मिलता है जूस, प्लास्टिक या पेपर के इस्तेमाल से बचने के लिए कभी पार्सल नहीं देते

Image
यह सुनकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में जूस की ऐसी शॉप भी है जो जीरो वेस्ट के फॉर्मूले पर काम करती है। यहां फलों का रस उसी के शैल में पीने को मिलता है, जिस फल के जूस का आपने ऑर्डर किया है। बेंगलुरु के आनंद राय 'ईंट राजा' नाम की इस शॉप को चलाते हैं। जो कभी रेडियो जॉकी रह चुके हैं। आनंद का एक ही मिशन है कचरा कम करना और कचरा पैदा न होने देना। इनका दावा है कि यह भारत की पहली जीरो वेस्ट शॉप है। ये कभी भी प्लास्टिक गिलास, पेपर कप, स्ट्रॉ का इस्तेमाल नहीं करते। फिर चाहे केले का जूस हो, खीरे का, खरबूज, तरबूज, सेब, जामफल या कोई भी फल हो। ये उसी फल के शेल में जूस पिलाते हैं। मजेदार बात यह है कि इसका टेस्ट लेने वालों की इस दुकान पर भारी भीड़ रहती है। प्लास्टिक या पेपर यूज न करना पड़े, इसलिए आनंद कभी जूस को पार्सल पैक में नहीं देते हैं। यही वजह उन्हें सबसे अलग बनाती है। 1980 से यह दुकान उनके पिता चला रहे थे, लेकिन उनकी मौत के बाद आनंद ने रेडियो जॉकी का करिअर छोड़कर यह शॉप संभाल ली थी। आनंद जब से यहां आए तभी से उन्होंने जीरो वेस्ट पॉलिसी वाले इस तरीके को अपनाया। Download Dainik Bhaskar A...

आपका दिल कैसा है, यह 70% खाने पर निर्भर इसलिए अनाज, बींस, फल और सब्जियां खाएं, बेकरी प्रोडक्ट्स, चिप्स अवॉयड करें

Image
कोरोना की वजह से सभी की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। स्वास्थ्य के लिए नए खतरे सामने आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज बंद होने से लोगों का सिटिंग टाइम बढ़ गया है। इससे हार्ट की बीमारी का खतरा डेढ़ गुना बढ़ गया है। इससे बचने के उपाय हैं रोज 30 मिनट हंसना और आधे घंटे व्यायाम करना। साथ ही दिल की हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं, ये भी जानना जरूरी है। आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानिए दिल से जुड़ी खास बातें : क्या खाएं सेहतमंद दिल के लिए नियमित दिनचर्या और एक्सरसाइज की हिस्सेदारी 70% है। हेल्दी हार्ट के लिए खाने में जैतून, नारियल और सरसों के तेल जैसे हेल्दी फैट्स शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज, बींस, फलियां, फल और सब्जियों में फाइबर होता है। पालक में विटामिन के होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में भी बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने की क्षमता होती है। खाना बनाने में कम तेल का उपयोग करते हुए रोस्टिंग, स्टीमिंग का तरीका अपनाएं। आपके लिए क्या है नुकसानदायक रोज दिनभर में एक चम्मच से ज्यादा नमक न लें। जितनी शुगर शरीर को चाहिए वह भोजन में मिल जाती है। एडेड शुगर वाले ड्रिंक मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल...

टेक्सास की नताली का 'सेल्फी केक' सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हाइपर रियलिस्टिक केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देने के लिए ईजाद किया इसे

Image
एक बेकर का सेल्फी केक देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। बेकर की शक्ल से हूबहू मिलने वाला यह केक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस केक को जब सिर से लेकर चेहरे तक काटा गया तो भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तरह-तरह के रिएक्शन दिए। 'एवरीथिंग इज केक' ट्रेंड का ये दौर सोशल मीडिया पर उस वक्त चला जब कुछ क्रिएटिव बेकर्स ने रोजमर्रा के काम आने वाली चीजों को केक के रूप में पेश करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर इस तरह के केक के वीडियोज और फोटोज खूब देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से अलग टेक्सास की एक बेकर ने 'हाइपर रियलिस्टिक केक' बनाया है। इस बेकर का नाम नताली साइडसर्फ है जो अपनी क्रिएटिविटी के जरिये केक के ट्रेंड को नई ऊंचाईयां देना चाहती हैं। इससे पहले भी उनके बेकरी क्रिएशन को सोशल मीडिया पर सराहा जा चुका है। इससे पहले वे अल्फाबेट नूडल्स सूप बनाने को लेकर चर्चित हुई थीं। केक में नताली का मुस्कुराता हुआ चेहरा बिल्कुल उनकी तरह ही दिख रहा है। इस केक को लेकर लोगों के कमेंट्स उस वक्त बढ़े जब नताली ने केक काटते हुए अपना वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर नताली की तारीफ करते हुए किसी ने...