Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:40PM

निसारी महेश ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया भारत का पहला वन स्टॉप फायनेंशियल प्लेटफॉर्म, वे औरतों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाना चाहती हैं

Image
निसारी महेश एक बैंकर हैं जिन्हें बैकिंग के क्षेत्र में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वे हमेशा से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहती थीं। आज वह महिलाओं और स्टार्टअप प्लेटफार्म को वित्तीय रूप से साक्षर बनाने का प्रयास कर रही हैं। निसारी अपनी दो फर्म के तहत काम करती हैं। उनकी एक फर्म का नाम 'हब वर्ड्स मीडिया' है जो कंटेंट सर्विस और ऑनलाइन ब्रांडिंग फर्म है। उनकी दूसरी फर्म 'हर मनी टॉक्स' है। यह महिलाओं के लिए बना भारत का पहला वन स्टॉप फायनेंशियल प्लेटफॉर्म है जो उन्हें वित्त की सही योजना बनाने में मदद करता है। निसारी कहती हैं - ''हमारे देश में ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें छोटे निवेश, स्वास्थ्य बीमा, बचत खाते और यहां तक ​​कि माइक्रो- क्रेडिट लोन जैसे बुनियादी वित्तीय उत्पादों की भी जानकारी नहीं है''। निसारी ने महसूस किया कि हमारे देश में ऐसे मुद्दों के बारे में महिलाओं को जानकारी देना महत्वपूर्ण है और इस विचार ने उन्होंने हर मनी टाक की शुरुआत की। यह एक वन-स्टॉप डिजिटल फायनेंशियल प्लेटफॉर्म है जो महिलाओं को फायनेंशियल प्राेडक्ट खरीदने में मदद करत...

महामारी दे रही बाल विवाह को बढ़ावा, भूखमरी, बेरोजगारी और महंगाई की वजह से कम उम्र में बेटियों की शादी करने को मजबूर हुए मां-बाप

Image
कोरोनो वायरस महामारी के कारण गरीबी की मार झेल रहे हताश परिवारों द्वारा पूरे एशिया में हजारों लड़कियों को शादी के लिए मजबूर किया जा रहा है। अगर बाल विवाह की बात करें तो यह परंपरा न सिर्फ भारत बल्कि इंडोनेशिया, पाकिस्तान और वियतनाम आदि देशों में सदियों से जारी है। लेकिन कम उम्र में शादी के आंकड़े बेहतर शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में फैली जागरूकता की वजह से कम हुए हैं। एक एनजीओ 'गर्ल्स नॉट ब्राइड' की हेड शिप्रा झा के अनुसार, ''बाल विवाह को रोकने के लिए अब तक जो प्रयास किए गए हैं, वो कोरोना महामारी के चलते असफल होते नजर आ रहे हैं''। वैसे भी हमारे समाज में फैली लैंगिक असमानता की वजह से बाल विवाह को रोक पाना मुश्किल था। ऐसे में महामारी ने इसे बढ़ावा दिया। गरीबी, शिक्षा की कमी, महंगाई और बेराेजगारी ने अभिभावकों में असुरक्षा की भावना को बढ़ाया है। इसके चलते अभिभावक बाल विवाह की ओर एक रूख कर रहे हैं। यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार ''पूरी दुनिया में हर साल लगभग 1 करोड़ 20 लाख लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में हो जाती है''। '1 स...