सर्द मौसम में करें स्किन की अतिरिक्त देखभाल, चेहरे पर साबुन के बजाय उबटन लगाएं, बादाम का तेल और मॉइश्चराइजर से दूर होगा रूखापन
सर्दी आते ही स्किन को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। सिर्फ वैसलीन या तेल का उपयोग ही नहीं बल्कि कुछ जरूरी टिप्स फॉलो कर आप इस मौसम में मनचाही खूबसूरती पा सकते हैं। इसके साथ ही खूब पानी पिएं और हेल्दी डाइट भी लें। इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर नजर आने लगता है। मॉइश्चराइजर यूज करें सर्दी के मौसम में चेहरे की ड्राइनेस आपकी त्वचा को रूखा और बेजान बना देती है। इसलिए इस मौसम में मॉइश्चराइजर लगाना बिलकुल न भूलें। नहाने से पहले और चेहरा धोने के बाद इसे नियमित रूप से लगाएं। चेहरे के अलावा हाथ और पैरों की त्वचा को मुलायम रखने के लिए बॉडी लोशन का इस्तेमाल जरूर करें। उबटन लगाएं इस मौसम में साबुन आपकी त्वचा को ड्राई कर सकते हैं। इसलिए आप साबुन के बजाय उबटन लगाएं। इसे घर पर बनाकर यूज करें। किचन में मिलने वाली चीजों से अच्छा उबटन तैयार हो सकता है। इससे डेड स्किन निकल जाती है और चेहरे को पोषण भी मिलता है। बेसन में कच्चा दूध या दही मिलाकर मनचाहा निखार पाया जा सकता है। बादाम का तेल रात को सोते समय चेहरे पर बादाम का तेल लगाएं। इससे ड्राईनेस दूर होती है। अगर आप घर से बाहर ज्यादा वक्त तक रहती है...