साइबेरिया में माइनस 45 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान, यहां अंडा फोड़ते ही जम गया और बर्फ हो गए नूडल्स

आप इतनी सर्दी की कल्पना कर सकते हैं क्या कि अंडा फोड़ते ही जम जाए और नूडल्स बनाते ही बर्फ बन जाएं? दुनिया भर में सर्दी जोरों पर है। ऐसे में इंटरनेट पर रूस की एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें यह दिख रहा है कि ठंड की वजह से अंडा और नूडल्स किस तरह जम गए। इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

साइबेरिया का नोवोसिबिर्स्क शहर बेहद ठंडे तापमान के लिए प्रसिद्ध है। जिस वक्त अंडे और नूडल्स की तस्वीर ली गई थी, उस वक्त वहां का तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस था। यही कारण है कि अंडा फोड़ते ही जम गया। जैसे चम्मच से नूडल्स उठाए, वे बर्फ हो गए। इस खबर को 26 हजार से ज्यादा लाइक्स और 8 हजार बार शेयर किया गया। लोगों ने इस तस्वीर पर कई मजेदार कमेंट्स किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Siberia, minus 45 degrees Celsius, the egg freezes and ice noodles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hxbBnD

https://ift.tt/3rMN7eH

Comments