मुंबई की 50 वर्षीय कांता ने खुले मेन होल वाली तुलसी पाइप रोड़ पर 7 घंटे किया ट्रैफिक कंट्रोल, लोग दिल से कर रहे इनकी मदद
भारी बारिश के बीच अगर आपका घर पानी से तबाह हो जाए और रहने का कोई आसरा न बचे तो सबसे पहले आप अपनी फिक्र करेंगे। लेकिन कुछ लोग दुनिया में अभी भी ऐसे हैं जो मुश्किल हालातों में भी अपनी नहीं बल्कि दूसरों की फिक्र करते हैं। 50 साल की कांता मूर्ति कलन पानी से लबालब सड़क पर एक खुले मेनहोल के पास लगातार 7 घंटे खड़े होकर आते-जाते लोगों को सचेत करती रहीं ताकि कोई उसमे गिर ना जाए। वो ऐसा तब तक करती रहीं जब तक की म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी उस जगह तक नहीं पहुंच गए। वो नहीं चाहती थीं कि 2017 की भारी बारिश में मेनहोल में गिरे युवक की कहानी फिर सामने आए। 29 अगस्त 2017 को डॉ. दीपक अमरापुरकर की मुंबई के परेल क्षेत्र में मेनहोल में गिरने की वजह से डेथ हो गई थी। दो दिन बाद वरली से उनकी डेड बॉडी मिली थी। लोगों की मदद करने का कांता का जज्बा रंग लाया। सात घंटे तक भूखे प्यासे एक ही जगह लोगों को बचाने के लिए इस महिला की खूब तारीफ हो रही है। मुंबई के स्थानीय निवासी और पुलिस भी उनके टूटे हुए घर को बसाने में मदद कर रहे हैं। कांता मुंबई के दादर स्थित मार्केट में फूल बेचकर अपनी आजीविका चलाती हैं। उनके आठ...